रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम‌ योगी आदित्यानाथ ने देश को समर्पित किया पहला बालिका सैनिक स्कूल,वात्सल्य ग्राम में है बना

मथुरा। वृंदावन में वात्सल्य ग्राम में षष्ठीपूर्ति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।सोमवार को इस महोत्सव में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ शामिल हुए। इस मौके पर रक्षा मंत्री और सीएम ने देश की बालिकाओं को पहला बालिका सैनिक स्कूल समर्पित किया। वृंदावन में वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में षष्ठीपूर्ति महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसी मौके पर स्कूल का लोकार्पण किया गया। वात्सल्य ग्राम में बने इस स्कूल का नाम समविद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल है। छठवीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक संचालित होने जा रहे इस स्कूल में 120 बेटियां शिक्षा लेंगी।इसमें प्रवेश के लिए 21 जनवरी को प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय एजेंसी द्वारा कराई जाएगी। देश भर की बालिकाओं ने परीक्षा में भाग लेने को पहले ही आवेदन कर रखा है। इस स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई भी होगी। सेना के पूर्व अधिकारी और एनसीसी के अधिकारी सेना की तैयारी कराएंगे।

सुबह पांच से रात 10 बजे तक विभिन्न चरणों में पढ़ाई होगी। सैन्य विद्यालय के बारे में जानकारी देते हुए वात्सल्य ग्राम के प्रवक्ता डा. उमाशंकर राही ने बताया कि सैन्य विद्यालय में हर वर्ष 120 सीटें तय की गई हैं। विद्यालय में दाखिला के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी परीक्षा कराती है। बालिकाओं ने 20 दिसंबर तक आवेदन किया है। 21 जनवरी को इसकी परीक्षा होगी। परीक्षा में पास होने के बाद बालिकाएं ई-काउंसिलिंग होगी और मेरिट लिस्ट बनेगी। विद्यालय में सत्र अप्रैल में ही शुरू होगा। उमाशंकर राही ने बताया कि सैन्य विद्यालय में चयनित बालिकाओं का दिनभर का रूटीन सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक का होगा। सुबह की शुरुआत ड्रिल के साथ होगी। इसके बाद में सीबीएसई की शिक्षा दी जाएगी।तत्पश्चात सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम की शिक्षा बालिकाओं को दी जाएगी।

शाम को विभिन्न खेलकूद, परेड और बाधा प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय में वर्तमान में स्केटिंग, बालीवाल, रायफल शूटिंग, हार्स राइडिंग कोर्स बालिकाओं को कराए जाएंगे। इसके अलावा सैन्य विद्यालयों के लिए सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा तय मानकों के आधार पर बाधा प्रशिक्षण के लिए मैदान तैयार कराया जाएगा। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष-2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में एक महत्वपूर्ण घोषणा की थी।पीएम ने कहा था कि सैनिक स्कूल जो परंपरागत रूप से केवल लड़कों को प्रवेश देते हैं, अब लड़कियों के लिए भी खुलेंगे।मुझे देश भर से लाखों लड़कियों से सैनिक स्कूलों में पढ़ने की इच्छा व्यक्त करने वाले संदेश मिले।इसलिए सरकार ने फैसला किया है कि देश भर में ऐसे सभी स्कूल अब लड़कियों के लिए भी खुलेंगे। वर्ष-2024 की मंगल प्रभात पर यह वादा ब्रजभूमि पर पूरा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000