कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन उत्तरप्रदेशबांदा बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन; निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि का विरोध, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन By Khulasa India News Desk Last updated Apr 12, 2025 95 बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर निजी स्कूल मनमानी फीस वृद्धि कर रहे हैं। स्कूल बैग, कॉपी, किताबें और अन्य सामग्री को मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कमीशन का एक बड़ा हिस्सा सरकार की जेब में जा रहा है। शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की खराब स्थिति के कारण अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सरकार कड़े कानून बनाकर इस लूट पर रोक लगाए। साथ ही पाठ्यक्रम में हर साल होने वाले बदलाव को भी रोका जाए। प्रदर्शन में संकटा प्रसाद त्रिपाठी, अशोक वर्धन, डॉ. संजय द्विवेदी, सत्य प्रकाश द्विवेदी, डॉ. केपी सेन, नाथूराम सेन, हरिश्चंद्र बाजपेयी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। समाचार 95 Share