देवरिया हत्याकांड:ब्राह्मण बनाम यादव की लड़ाई में कूदे ओपी राजभर,किया बड़ा दावा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया में दो अक्टूबर को हुए दिल को झकझोर देने वाले हत्याकांड पर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि योगी सरकार सिर्फ एक पक्ष के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है,जबकि दूसरे पक्ष में भी पहले प्रेमचंद यादव की हत्या हुई थी, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर हमला कर दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी ब्राह्मण परिवार के साथ खड़ी हुई नजर आ रही है। अब सुहेलदेव भारतीय समाज के मुखिया ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है।

सुभासपा मुखिया ओपी राजभर से देवरिया हत्याकांड पर हो रही राजनीति पर सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं में हम उन साथियों को कहना चाहते हैं कि अफवाह न फैलाएं।सरकार दोनों पक्षों को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है।हम इस मामले में इस बात के पक्ष में नहीं है कि इसे यादव बनाम ब्राह्मण बनाया जा रहा है।

ओपी राजभर ने कहा कि इस केस में पाल, राजभर भी शामिल हैं, ब्राह्मण भी शामिल हैं और यादव भी शामिल हैं तो फिर कैसे ये एक जाति का मामला हो गया। राजभर ने कहा कि अगर राजनीति करने वाले लोग देवरिया कांड को ब्राह्मण बनाम यादव बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो हम इससे कतई सहमत नहीं है, दोनों पक्ष ही पीड़ित हैं। हम चाहते हैं कि दोनों पक्षों की आर्थिक मदद होनी चाहिए।

बताते चलें कि अक्टूबर को देवरिया के लेहड़ा टोला गांव में जमीनी विवाद में पहले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद प्रेमचंद यादव के समर्थकों ने सत्यप्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया था। इस हमले में बच्चों समेत पांच की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्चा घायल है।बच्चे का इलाज चल रहा है। इस मामले में दोनों तरफ से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

दुबे परिवार में जिंदा बचे बेटे देवेश ने आरोप लगाया है कि प्रेमचंद यादव ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके संपत्ति बनाई है। देवेश ने इसे बुलडोजर से गिराने की मांग की। वहीं छह अक्टूबर को राजस्व विभाग के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और प्रेमचंद यादव के घर की पैमाइश की है, जिसके बाद गांव में तनाव है। वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव का कहना है कि इस मामले में वो अधिकारी भी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने परिवार की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की, उन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000