डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर किया पलटवार,दिवंगत माता-पिता पर टिप्पणी से हैं आहत,डिंपल से पूछा सवाल

लखनऊ।सूबे की सियासत में एक बार फिर तूफान खड़ा हो गया है।इस बार विवाद का केंद्र समाजवादी पार्टी का आधिकारिक एक्स हैंडल है,जिससे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के दिवंगत माता-पिता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई।इस एक्स पोस्ट ने न केवल सियासी हलकों में हंगामा मचा दिया है बल्कि सामाजिक मर्यादाओं और सियासी नैतिकता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा के आधिकारिक एक्स हैंडल के कथित अपमानजनक पोस्ट पर तीखा पलटवार किया है। बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से सवाल किया कि क्या वे इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगे।

सपा के आधिकारिक एक्स हैंडल से हुए ट्वीट से मचा बवाल

घटना 16 मई 2025 की देर रात की है,जब सपा के आधिकारिक एक्स हैंडल (@mediacellsp) से एक पोस्ट की गयी, पोस्ट में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के खिलाफ व्यक्तिगत और कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की गई। एक्स पोस्ट में बृजेश पाठक के दिवंगत माता-पिता का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया,जिसे कई लोगों ने निंदनीय और असंवेदनशील करार दिया।इस एक्स पोस्ट ने तुरंत सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने इसे सपा की संकीर्ण मानसिकता का सबूत बताया।एक यूजर ने लिखा कि सपा का यह पोस्ट उनकी नीच सोच को दर्शाता है,क्या अखिलेश यादव को यह दिखाई नहीं देता।

आज शनिवार को बृजेश पाठक ने इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।बृजेश पाठक ने एक्स पर लिखा कि अखिलेश जी ये आपकी पार्टी की भाषा है,ये आपकी पार्टी का आधिकारिक हैंडल है,किसी के दिवंगत माता-पिता के लिए शब्दों का ये चयन है,लोकतंत्र में सहमति-असहमति, आरोप-प्रत्यारोप चलते आए हैं पर आप अपनी पार्टी को इस स्तर पर ले आएंगे,क्या आदरणीया डिंपल जी इस स्त्री विरोधी और पतित मानसिकता को स्वीकार करेंगी सोचिएगा। बृजेश पाठक की इस प्रतिक्रिया ने सपा को बैकफुट पर ला दिया है। भाजपा नेताओं ने इसे मुद्दा बनाकर सपा पर हमला बोल दिया है।

आया सियासी भूचाल

सियासी गलियारों में एक्स पोस्ट ने तहलका मचा दिया है। भाजपा के एक कार्यकर्ता ने एक्स पर लिखा कि बृजेश पाठक के खिलाफ सपा का यह पोस्ट उनकी नैतिक पतन को उजागर करता है.,यह इसलिए क्योंकि पाठक की जाति सपा के PDA एजेंडे में फिट नहीं बैठती।वहीं कुछ यूजर्स ने इसे सपा की स्त्री विरोधी मानसिकता से जोड़ा,क्योंकि डिंपल यादव जो सपा की प्रमुख नेत्री हैं,इस मामले में चुप हैं। बृजेश पाठक ने डिंपल यादव से सवाल पूछकर इस विवाद को और गहरा कर दिया है,जिससे सपा के लिए स्थिति और जटिल हो गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।लखनऊ के साइबर सेल को निर्देश दिए गए हैं कि पोस्ट की प्रामाणिकता और इसके पीछे की मंशा की जांच की जाए।सूत्रों के मुताबिक यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या सपा का एक्स हैंडल हैक हुआ था या ये पोस्ट जानबूझकर की ग‌ई।सपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है,लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने इसे तकनीकी गलती करार देने की कोशिश की है।हालांकि बृजेश पाठक ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि यह सपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

पहले भी छिड़ चुका है संग्राम

यह पहली बार नहीं है जब सपा और भाजपा नेताओं के बीच व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर विवाद हुआ हो। 2023 में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बृजेश पाठक को सर्वेंट डिप्टी सीएम कहकर तंज कसा था।बृजेश पाठक ने जवाब दिया था कि जनता का नौकर होना गर्व की बात है।इसके अलावा सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के एक बयान का जिक्र कर बृजेश पाठक ने विधानसभा में हंगामा खड़ा कर दिया था,जिसके बाद सपा विधायकों ने माफी की मांग की थी,ये घटनाएं सूबे की सियासत में सपा और भाजपा के बीच गहरी खाई को दर्शाती हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000