क्या शॉर्ट सर्किट ने ली 260 लोगों की जान? अहमदाबाद विमान हादसे पर चौंकाने वाला दावा

गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को एअर इंडिया के विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में फ्लाइट में सवार 242 लोगों में एक ही इंसान जिंदा बचा था। हादसे के बाद कई तरह के सवाल खड़े किए गए। यहां तक की पायलटों तक को पूरे हादसे का जिम्मेदार ठहराया गया था। अब इस मामले में अमेरिका में सीनियर अटॉर्नी माइक एंड्यूज चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि ये पूरा हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है।

उन्होंने पायलट को निर्दोष बताया है और ब्लैक बॉक्स डेटा की मांग की है। यह दावा अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के दिशानिर्देशों पर आधारित है, जिसमें इसी तरह के रिसाव से हुए शॉर्ट सर्किट के मामले दर्ज है। वकील ने हवाई दुर्घटना के लिए पायलट को दोषी नहीं ठहराया है।

वकील ने मांगा ब्लैक बॉक्स का डेटा

एअर इंडिया दुर्घटना के अधिकांश पीड़ितों के परिवारों का केस लड़ रहे अमेरिकी वकील माइक एंड्रयूज ने अमेरिकी कानून के तहत एक याचिका दायर कर विमान दुर्घटना के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) की मांग की है। एंड्रयूज ने नए सबूतों के आधार पर दावा किया है कि विमान में पानी के रिसाव के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ था और पायलट की कोई गलती नहीं थी। एंड्रयूज ने दावा किया है कि शॉर्ट सर्किट के कारण फ्यूल स्विच अपने आप बंद हो सकता था।

शॉर्ट सर्किट के पीछे की बताई वजह

अमेरिकी वकील माइक एंड्रयूज ने अपने दावे में अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (FAA) के उड़ान निर्देशों का हवाला दिया है। एंड्रयूज ने कहा कि संघीय उड्डयन प्रशासन द्वारा 14 मई, 2025 को जारी निर्देशों में कहा गया है कि विमान के वाटर लाइन कपलिंग में पानी के रिसाव के कई मामले सामने आए है। निर्देशों में चेतावनी दी गई थी कि पानी के रिसाव से विमान के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में नमी प्रवेश कर सकती है।

FAA के अनुसार, इस पानी के रिसाव से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण गीले हो सकते हैं और शॉर्ट सर्किट हो सकता है। संघीय उड्डयन प्रशासन ने अपने निर्देशों में बोइंग कंपनी के कुछ बोइंग मॉडल विमानों जैसे 787-8, 787-9, 787-10 का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया है। दुर्घटना का शिकार हुआ एअर इंडिया का विमान भी 787-8 ड्रीमलाइनर था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000