सड़क पर खड़ी कार, ड्राइविंग सीट पर बैठे मेजर, 2 घंटे तक न हिले न ढुले; हार्ट अटैक से मौत!

जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र में बीते बुधवार सुबह सेना के अधिकारी मेजर बी. विजय कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह करीब 11 बजे उनकी कार सदर बाजार स्थित इंडियन कॉफी हाउस के बाहर खड़ी मिली। जब लोग पास से गुजरे तो उन्होंने देखा कि कार की ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति करीब दो घंटे से एक ही स्थिति में बैठा है। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और कार के नंबर से पहचान की कोशिश की।

वाहन सेना का निकला और उसमें मौजूद व्यक्ति मिलिट्री हॉस्पिटल में पदस्थ मेजर बी. विजय कुमार थे, जो डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने तुरंत सैन्य अधिकारियों को खबर दी। सैन्य टीम मौके पर पहुंची और मेजर को एंबुलेंस से मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हार्ट अटैक से हुई मेजर की मौत!

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। घटना के संबंध में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले ने बताया कि मेजर मूल रूप से बेंगलुरु के निवासी थे और फिलहाल जबलपुर मिलिट्री अस्पताल परिसर में बने सरकारी बंगले में रहते थे। वे बुधवार को सुबह किसी निजी कार्य से सदर बाजार आए थे। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और कार की ड्राइविंग सीट में ही उनकी मौत हो गई।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार का दरवाजा खुला हुआ था और वे काफी देर तक बिना हिले-डुले बैठे रहे। यही वजह रही कि राहगीरों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े हालात स्पष्ट हो सके। बुधवार देर रात उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जहां आज गुरुवार सुबह परिवारजन बेंगलुरु से जबलपुर पहुंचे। आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मेजर बी. विजय कुमार के निधन से सैन्य कर्मियों में शोक की लहर है।

सेना में डॉक्टर थे मेजर विजय कुमार

जांच अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह मामला हार्ट अटैक के कारण प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हर एंगल से जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि अचानक आई तबीयत खराबी के कारण उनकी जान गई होगी। जांच पूरी होने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी। सेना के डॉक्टर रहे मेजर विजय कुमार अपने सहयोगियों और मरीजों के बीच समर्पित अधिकारी के रूप में पहचाने जाते थे। उनके अचानक निधन से जबलपुर में सैन्य और नागरिक समाज दोनों ही स्तब्ध है। परिवारजन गहरे सदमे में हैं और पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000