डीआईजी ने निकाली चौकी इंचार्ज की हेकड़ी, बुलेट पर हीरो बनकर घूम रहे एसआई पर एक्शन, तुरंत ही उनकी गाड़ी का चालान करने का सुनाया फरमान

गोंडा। गोंडा जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ डीआईजी अमित पाठक ने सड़क पर उतरकर अभियान चलाया, लेकिन इसके लपेटे में तमाम पुलिसकर्मी भी आ गए, जो वर्दी का रौब दिखाते हुए खुल्लमखुल्ला ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन्हीं में एक चौकी इंचार्ज भी फंस गए, जो साइलेंसर को मोडिफाइ कराके भारी आवाज के साथ बिना हेलमेट बुलेट चला रहे थे। डीआईजी ने तुरंत ही उनकी गाड़ी का चालान करने का फरमान सुना दिया।

डीआईजी गोंडा नगरीय क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते हुए दर्जनों दुकानों पर गए, जहां दुकानदारों ने अपनी दुकान के साथ सड़क पर दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रखा था। इस पर डीआईजी ने नाराजगी जताते हुए सड़क की अतिक्रमण वाले स्थल को खाली कराया। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा अतिक्रमण करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महाराजगंज चौकी इंचार्ज दिनेश बिना हेलमेट के और बुलट बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर जा रहे थे। तभी डीआईजी की नजर उन पर पड़ी।

इस पर डीआईजी ने चौकी इंचार्ज को तत्काल मौके पर बुलाया और सीओ सिटी को आदेश दिया की चौकी इंचार्ज के मोडिफाइड साइलेंसर और बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चालान किया जाए। इस पर सीओ सिटी ने तत्काल चालान कर दिया। इसके साथ डीआईजी ने कोतवाली नगर थाने के पुलिस को निर्देशित किया कि ऐसे दुकानदारों का फोटो खींच कर रख लीजिए। जिन लोगों ने सड़क पर अतिक्रमण कर रखा था अगर यह दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।

डीआईजी अमित पाठक ने अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पर सख्ती दिखाते हुए 120 वाहनों का सीओ सिटी द्वारा चालान किया गया और 20 वाहनों सीज कर दिया गया। डीआईजी द्वारा अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों व ट्रैफिक नियमों का वायलेशन करने वालों पर कार्यवाही से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं चौकी इंचार्ज के वाहन को चालान किए जाने पर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। साफ संदेश दिया गया अगर कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी, फिर चाहे वो किसी भी पद पर क्यों न हो।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000