एक्शन मोड में दिग्विज सिंह, मृतक सलमान को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे, खटिया पर बिताई रात

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटिंग दो दिन पहले 17 नवंबर को पूरी हुई। वोटिंग के बाद से प्रदेश भर के सभी दलों के नेता अब साइलेंट मोड में आ गए हैं, लेकिन एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री औऱ राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह मतदान के बाद भी एक्शन मोड में ही नजर आ रहे हैं। छतरपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत मामले में दिग्विजय सिंह ने बीती रात धरना दिया। साथ ही खटिया पर ही रात बिताई. बता दें मतदान के एक दिन पहले 16 नवंबर को छतरपुर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता सलमान खान की हत्या कर दी गई थी। इस मामले पर बीती रात राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और विधायक आलोक चतुर्वेदी पज्जन भैया ने मृतक सलमान खान के परिजनों के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने के सामने टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन किया और रात थाने के सामने ही टेंट में ही बिताई। 

गाड़ी से कुचलकर हत्या…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मतदान के पहले विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा के ड्राइवर सलमान खान की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। इतना ही नहीं, उसे वाहन से कुचला भी गया था। इस हत्या का आरोप भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद पटेरिया समेत उनके समर्थकों पर लगा है। कांग्रेस द्वारा बताया जा रहा है कि मतदान से पहले रात 2.00 से 3.00 के बीच में बीजेपी कार्यकर्ताओं के शराब बांटने की सूचना कांग्रेस प्रत्याशी नाती राजा को मिली थी। इस दौरान जब नाती राजा मौके पर पहुंचे तो शराब वितरित कर रहे लोगों से कहासुनी हुई और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाती राजा पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। नाती राजा के ड्राइवर सलमान ने उनको बचा लिया मगर आरोपियों ने सलमान खान के ऊपर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और उसे गोली मार दी। इसके आरोप है कि इसके बाद सलमान पर गाड़ी चढ़ा दी गई। वाहन की चपेट में आने से सलमान खान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

खटिया पर सोए दिग्विजय सिंह…

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मृतक सलमान के परिजनों के साथ थाने के सामने ही धरना प्रदर्शन पर बैठे रहे, जबकि देर रात हो जाने पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह थाने के सामने लगे पंडाल में ही खटिया के ऊपर सो गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000