होली पर डीजे को लेकर विवाद, दांतों से काट डाला युवक का कान, डॉक्टर ने जोड़ने से किया इंकार

  • सोमवार को होली के दिन लोग उत्साह में डूबे हुए थे। कोई रंग-गुलाल से सराबोर था तो कोई भांग-शराब के नशे में मस्ती में झूम रहा था। होली का जश्न देर शाम तक जमकर चलता रहा। चंदौली जिले में रंगों का पर्व होली शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया, लेकिन जिले के काजीपुर गांव में अजीब वारदात हो गई।

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में होली के दिन शराब के नशे में एक युवक ने बहसीपन की हदें पार कर दी। डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने दांत से अपने साथी का कान काट दिया। आरोपी की इस हरकत से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कान का एक हिस्सा अलग होकर जमीन पर गिर गया। डॉक्टर ने युवक का इलाज तो किया लेकिन कटा हुआ कान दोबारा जोड़ने से मना कर दिया।

घटना जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की है। कान में गंभीर चोट आने से पीड़ित काफी परेशान है। उसका इलाज जारी है। घटना के बारे में जिसने सुना वह अचंभित रह गया। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मामलू विवाद पर युवक का दांतों से कान काट लेने की खबर सुन हर कोई हैरान है। वहीं, घटना से पीड़ित के परिजन पुलिस से शिकायत किए जाने की बात कर रहे हैं।

डीजे पर हुआ बवाल

जिले के काजीपुर गांव में नशे में धुत्त दो युवकों में डीजे को लेकर मामूली विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने दूसरे युवक का दांतों से कान काट लिया। घटना से पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, गांव में होली को लेकर डीजे लगाया गया था। लोग रंग से सराबोर हो डीजे पर जमकर थिरक रहे थे। डीजे पर गांव के रिंकू यादव और लालू यादव भी मस्ती कर रहे थे। इतने में रिंकू यादव ने लालू यादव की मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी।

विवाद में दांतों से काट डाला कान

लालू ने ऐसा करने से मना किया। उसने रिंकू से वीडियो न बनाने के साथ मोबाइल मांगा। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। रिंकू नशे में कुछ ज्यादा ही धुत्त था वह गुस्से में आ गया और उसने लालू यादव का कान दांतों से दबा लिया। इस पर लालू दर्द से चीखने लगा। लोगों ने बीच-बचाव किया लेकिन रिंकू पर बहसीपन सवार था। काफी मुश्किल से रिंकू को लालू से दूर किया। इस दौरान रिंकू ने लालू के कान का बड़ा हिस्सा काटकर उसे अलग कर दिया। घायल लालू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसकी मरहम-पट्टी की। चिकित्सक ने बताया कि कान का जख्म भर सकता है लेकिन कटा हुआ कान वापस नहीं जोड़ा जा सकता।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000