शव नहीं इंसानियत की बेकद्री, झांसी में मृतक के पैरों में बांधा कपड़ा, जमीन पर घसीटा

झांसी। अक्‍सर हम यह सुनते है एक तस्‍वीर हजार शब्‍दों के बराबर होती है,लेकिन कुछ तस्‍वीरों का असर बहुत विस्‍तार लिए होता है,जहां पर शब्‍द चुकने लगते हैं और उस तस्‍वीर को शब्‍दों में बांधना नामुमकिन सा लगने लगता है। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक शव को घसीटे जाने की की तस्‍वीर आपको स्‍तब्‍ध कर देगी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो को देखने के बाद आप खुद से सवाल करेंगे कि कोई भला ऐसा कैसे कर सकता है। यह वीडियो विचलित करता है और कुछ चुनिंदा लोगों के हृदय में आखिरी सांसें गिन रही संवेदनशीलता को झंझोड़ने के लिए कहता है।

यह पहला वीडियो नहीं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो झांसी मेडिकल कॉलेज के उसी पोस्टमार्टम हाउस का है,जिसका पिछले दिनों एक और वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में देखा गया था कि एंबुलेंस संचालक किस प्रकार शव को जमीन पटक रहा है।एक बार फिर ऐसा ही वीडियो वायरल होना कई सवाल खड़े कर रहा है कि पोस्टमार्टम हाउस में किस तरह शवों के साथ बेकद्री की जाती है।

पुलिस कर रही है जांच

सीओ रामवीर सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो प्रकाश में आया है,जिसमें दो व्यक्ति एक डेड बॉडी को खींचते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कब का है और कहां का है इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सीओ ने कहा कि वीडियो में नजर आने वाले शख्स के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज कराया गया था,जिसकी शिकायत सीएमओ झांसी ने की थी। उस वीडियो में दिखाया गया था कि लाश को किस प्रकार गाड़ी से पटक कर उसकी बेकद्री की जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लिया और छानबीन शुरू कर दी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000