जिला पंचायत सभागार में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न

प्रतापगढ़। जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द्र को कायम करने के लिये और सभी धर्मो के बीच आपसी भाईचारा और मेल मिलाप पैदा करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष माधुरी पटेल की अध्यक्षता में जिला एकीकरण समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जनपद के विभिन्न धर्म के धर्मगुरूओं और अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनपद में कौमी एकता को स्थापित करते हुये जनपद को एक नई दिशा और दशा प्रदान करना है, साम्प्रदायिक सौहार्द्र को बनाये रखना है। सभी लोगों को समाज में आपसी भाईचारा एवं मेल जोल के साथ रहना चाहिये और यह भावना हमारे दिल में हमेशा वास्तविक रूप से मौजूद रहनी चाहिये तभी हम समाज का, जिले का एवं राष्ट्र का विकास कर पायेगें।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिला एकीकरण समिति के माध्यम से हम सभी धर्मो के लोगों में साम्प्रदायिक सौहार्द्र और आपसी मेल मिलाप को बढ़ावा देते है और समाज में एक अच्छा माहौल पैदा करते है। लोकतंत्र की भावना बढ़ाने तथा साम्प्रदायिक एकता और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण को कायम रखने में सक्षम होते है।  विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य ने कहा कि जनपद में सभी धर्म के लोगों में आपसी भाईचारा और मेल मिलाप के साथ आगे बढ़ रहे है। सभी धर्मो के बीच समन्वय स्थापित है, किसी तरह की यहां पर कोई आपसी वैमनस्य का माहौल नही है, हमें जनपद में साम्प्रदायिक सौहार्द को अच्छी तरह से कायम रखना होगा। इसी प्रकार मौलाना वसील, सरदार मंजीत सिंह, गायत्री परिवार के सत्य नारायण शर्मा सहित अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्व, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश मिश्र, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित राष्ट्रीय एकीकरण समिति के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा0 मोहम्मद अनीस द्वारा किया गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000