तलाक हुआ, फिर भी ससुराल आ धमकी बहू; सास से मारपीट कर उंगली तोड़ दी

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में तलाक के बाद भी पति-पत्नी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला जोगी नवादा गोसाई गौंटिया का है, जहां एक महिला अपने पूर्व पति के घर जबरन घुस गई और वहां मौजूद सास के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित महिला की उंगली टूट गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। दरअसल, जोगी नवादा निवासी समीर की शादी फरीन नाम की महिला से हुई थी। दोनों के बीच रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती गई और आखिरकार तलाक हो गया।

तलाक के बाद फरीन अपने मायके में रहने लगी, लेकिन आरोप है कि तलाक के बावजूद फरीन आए दिन विवाद करने के लिए पूर्व पति के घर पहुंच जाती है। समीर का आरोप है कि बीते दिन फरीन अचानक उनके घर आ धमकी। उन्होंने रोकने की कोशिश की, लेकिन वह अंदर घुस आई। घर में उनकी मां मौजूद थीं। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई।

सास से मारपीट, उंगली तोड़ी

समीर का आरोप है कि फरीन ने उनकी मां पर हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट में उनकी मां की एक उंगली टूट गई। घर में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग बीच-बचाव करते, फरीन वहां से भाग निकली। समीर ने यह भी आरोप लगाया कि फरीन लगातार उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद समीर ने तुरंत बारादरी थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस कर रही है जांच

बारादरी थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि समीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला पर घर में जबरन घुसने, मारपीट करने और धमकी देने का आरोप है। पुलिस टीम आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है।पीड़ित बुजुर्ग महिला का इलाज कराया जा रहा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000