पापा के सामने बेटे ने काटा अपना बेरहमी से गला

उत्तराखंड के हल्द्वानी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 24 साल के एक युवक ने पिता के सामने ही चाकू से अपना गला रेत डाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक का नाम सजल जोशी था। मरने से पहले उसने यूट्यूब पर 6.32 मिनट का वीडियो डाला। इसमें उसने बताया कि क्यों वो ये खौफनाक कदम उठाने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जब सजल ने वीडियो यूट्यूब पर डाला तो कनाडा में रह रहे उसके भाई ने वो वीडियो देख लिया। उसने तुरंत पापा को फोन किया। पूरी बात बताई कि सजल गलत कदम उठाने जा रहा है। पिता तुरंत सजल के कमरे में पहुंचे। देखा बेटे के हाथ में चाकू था। उन्होंने चाकू छीनने की कोशिश की। मगर सजल ने चाकू से अपना गला रेत डाला। बेतहाशा खून उसके गले से बहने लगा।

पिता उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने कहा- Sorry, He is no more। यह सुनते ही सजल के पिता फूट-फूट कर रोने लगे। सजल ने यूट्यूब में जो वीडियो शेयर किया है उसमें कहा- मम्मी-पापा आई एम रियली सॉरी। आपको बुरा लगेगा, चोट पहुंचेगी लेकिन मैं अब हार गया। मैं यह वीडियो इसलिए बना रहा हूं कि बाद में लोग बेवजह अफवाह उड़ाते हैं। इसलिए बताना चाहता हूं कि मेरी मौत का जिम्मेदार कोई नहीं है। मैं बीमारी से लड़कर थक चुका हूं। सजल ने वीडियो में बताया कि वो हड्डियों की गंभीर बीमारी से ग्रसित है। उपचार कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हो पा रहा है। इस कारण जिंदगी से परेशान हो चुका है।

एक्टिंग का शौकीन, खेलों में थी रूचि

सजल यूट्यूब पर कई सारे वीडियो बनाकर डालता था। उसने दो साल पहले तक यू-ट्यूब पर काफी वीडियो पोस्ट की थीं। ये वीडियो एजुकेशनल और इनफॉरमेटिव हैं। लेकिन बीमारी से ग्रसित होने के बाद सजल ने यू-ट्यूब से दूरी बना ली थी। मौत से पहले बनाई वीडियो में सजल ने कहा- मैं लगातार अस्पतालों के चक्कर काटकर परेशान हो गया हूं। दवाइयां और इंजेक्शन लगवाना व सफर करना मुश्किल हो रहा था। मैं एक्टिंग का शौकीन था, पर बीमारी ने उसका ये ख्वाब पूरा नहीं होने दिया।सजल ने ये भी कहा- मेरे मम्मी पापा ने मेरी हर ख्वाहिश पूरी की। मुझे टेबल टेनिस का शौक था। मेरा हर शौक मां-बाप ने पूरा किया।

दर्द नहीं झेल पा रहा हूं अब और ज्यादा

वीडियो में सजल ने कहा- मुझे MBA करनी थी तो मां-पापा ने उसमें भी सपोर्ट किया। हर चीज में उन्होंने मेरा साथ दिया। मुझे जो मेडिकल ट्रीटमेंट चाहिए होता था वो भी करवाया। उन्होंने कभी भी मुझसे मुंह नहीं मोड़ा। मगर बीमारी से जो दर्द मुझे मिल रहा है, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा। भगवान कभी किसी को ऐसा दर्द न दे। मैं मानसिक रूप से इतना मजबूत नहीं हूं कि इस गंभीर बीमारी से लड़ सकूं। जो कुछ भी कर रहा हूं वो मेरा अपना फैसला है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000