जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, सीएमओ-सीएमएस को लगाई फटकार उत्तरप्रदेशबरेली मरीज बनकर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, सीएमओ-सीएमएस को लगाई फटकार, 40 प्रतिशत वेतन रोकने के दिए आदेश By Khulasa India News Desk On Sep 10, 2024 1,410 मरीज बनकर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, सीएमओ-सीएमएस को लगाई फटकार, 40 प्रतिशत वेतन रोकने के दिए आदेश उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक, DM रविंद्र कुमार मरीज बनकर जिला अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान मरीजों से पूछा कि डॉक्टर कर्मचारी पैसे तो नहीं मांगते। इसके साथ ही, गंदगी मिलने पर डीएम ने CMS-CMO को फटकार भी लगाई है। इस पर उन्होंने सफाई कर्मचारियों के 40% वेतन रोक देने के निर्देश दिए हैं। समाचार 1,410 Share