लगातार मिल रही शिकायतों के बीच अचानक सदर तहसील पहुँचे डीएम शिव सहाय अवस्थी, औचक निरीक्षण से घबराएं तहसीलकर्मी

डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट, राजस्व वादों की पत्रावलियां, भूलेख, खतौनी कक्ष, नजारत व अभिलेखागार का किया, निरीक्षण…

पूर्व SDM उदय भान सिंह ने सदर तहसील में भ्रष्टाचार और अनियमितता सहित पद का दुरूपयोग कर गिराई थी, राजस्व विभाग की गरिमा… 

प्रतापगढ़। सदर तहसील में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक कार्यों की सघन जांच की। अचानक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीएम ने एसडीएम व तहसीलदार कोर्ट, राजस्व वादों की पत्रावलियां, भूलेख, खतौनी कक्ष, नजारत व अभिलेखागार का निरीक्षण किया।

पत्रावलियों में अनियमितता मिलने पर तहसीलदार अनिल कुमार को कड़ी चेतावनी देते हुए एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए। परिसर में गंदगी पर नाराजगी जताई गई और अग्निशमन यंत्र दुरुस्त कराने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और समयबद्ध सुधार अनिवार्य है।

तत्कालीन एसडीएम सदर उदय भान सिंह के कार्यकाल में लगभग 900 से अधिक मुकदमों की पत्रावलियों के गायब होने का मामला प्रकाश में आया था। परन्तु प्रशासनिक मिलीभगत से मामले को दफन कर दिया था। तत्कालीन उप जिला मजिस्ट्रेट सदर उदय भान सिंह ने ये कहकर अपना बचाव किया था कि पत्रावलियों को खोजवाया जा रहा है।

पत्रावलियों का तत्काल न मिलना कोई बड़ा अपराध नहीं हैं। उनके यहाँ तो 900 पत्रावलियां गायब हैं, मुख्य राजस्व अधिकारी प्रतापगढ़ के यहाँ तो 1700 से अधिक पत्रावलियां गायब हैं। ऐसा बयान देकर तत्कालीन एसडीएम सदर अपना बचाव करने में सफल हुए थे। तत्कलीन जिलाधिकारी संजीव रंजन ने लीपापोती करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था।

चूँकि मुकदमों की पत्रावलियों के गायब होने का मामला राजस्व मामलों की अदालतों में आम बात है। राजस्व विभाग की अदालतों में आदेश के लिए जो पत्रावलियों को सुरक्षित किया जाता है, उसे हाकिम अपने सुविधानुसार अपने बंगले पर मंगा लेता है। आदेश भी वहीं करते है। प्रत्येक राजस्व अदालतों में स्टॉफ की कमी होने की वजह और बाहरी ब्यक्तियों के काम करने और मुकदमों की पत्रावलियों का अदालत से बाहर ले जाने की वजह से ऐसा होना सामान्य बात कहकर बचाव किया जाता है, जबकि ये गंभीर अपराध है।

ऐसा करने के पीछे सिर्फ और सिर्फ एक मकसद रहता था। पत्रावलियों के आदेश में पक्षकारों से लेनदेन करके उसका निस्तारण करना। इतने के बावजूद उक्त प्रकरण में तत्कालीन डीएम प्रतापगढ़, संजीव रंजन ने तत्कालीन राजस्व पेशकार/अहलमद को निलंबित कर अपने दायित्वों की कर ली थी, इतिश्री…

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     आर्य समाज चौक प्रतापगढ़ की संस्था में पूर्व पदाधिकारियों पर अदालत के आदेश से लाखों रूपये की वित्तीय हेराफेरीऔर घपले-घोटाले करने के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज हुई है, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000