डॉक्टर ने धूमधाम से की बेटी की शादी, दो माह बाद फंदे से लटकी मिली लाश, पति समेत चार पर हत्या का आरोप

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी में डॉक्टर की बेटी की मौत के मामले में अब दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। डॉक्टर भाई ने अपने शिक्षक बहनोई समेत चार लोगों को नामजद कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के चनहेटी में डॉक्टर की बेटी अंजलि की ससुराल में मौत होने के दूसरे दिन दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई है। जो मायके वाले सात घंटे तक पुलिस से पोस्टमॉर्टम न कराने के लिए तकरार करते रहे। रात में 15 घंटे बाद उनका मन बदल गया। पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो महीने पहले बारादरी के पनवड़िया निवासी डॉक्टर जयप्रकाश की बेटी अंजलि की शादी चनहेटी निवासी प्राथमिक शिक्षक विनेश उर्फ विक्की से हुई थी।

शनिवार सुबह अंजलि का शव उसकी ससुराल में फंदे पर लटका मिला था। रविवार दोपहर अंजलि के भाई डॉ. आकाश ने बहनोई विनेश, विनेश के दो बड़े भाई और एक भाभी पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।आरोप लगाया कि दहेज में उन्होंने क्रेटा कार कर दी थी जबकि विनेश व उसके घरवाले स्कॉर्पियो मांग रहे थे। इसलिए अंजलि का उत्पीड़न करते थे, उसे मारकर फंदे पर लटका दिया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ बोले- हम बहन मानकर कर देंगे अंतिम संस्कार

शनिवार को अंजलि के निधन की सूचना पर दोपहर में कैंट थाना प्रभारी पहुंचे तो अंजलि के मायके वाले भी आ गए। मायके व ससुराल दोनों ही पक्षों ने पुलिस से कह दिया कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। चूंकि मौत शादी के दो महीने बाद ही हुई तो भविष्य में शिकायत के लिहाज से पुलिस कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती थी। यही वजह रही जो रात आठ बजे तक पुलिस और परिजनों में तनातनी बनी रही। कुछ नेता भी दोनों पक्षों से पैरवी में आ गए तो पुलिस ने पूरे हंगामे की वीडियोग्राफी करा ली। शाम को पहुंचे सीओ प्रथम ने अंजलि के घरवालों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम करा लीजिए, हम अंत्येष्टि नहीं करेंगे। तब सीओ ने कहा कि हम अपनी बहन मानकर अंतिम संस्कार कर देंगे। पुलिस नहीं मानी तो परिजन पीछे हट गए, पुलिस शव सील कर पोस्टमॉर्टम हाउस ले गई।

प्रतिष्ठित परिवार की बेटी थी अंजलि

अंजलि के पिता डॉ. जयप्रकाश प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। पांच भाइयों में अधिकांश डॉक्टरी पेशे से जुड़े हैं। अंजलि की मां मिथिलेश देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले अंजलि अपनी भाभी के जन्मदिन पर घर आई थी। परिवार के साथ होटल में खुशी-खुशी जन्मदिन मनाया था। भाई ने बताया कि रविवार को अंजलि ने तीर्थ यात्रा पर जाने की बात फोन पर बताई थी। इधर, अंजलि के पति विनेश का कहना था कि शादी के बाद से ही वह गुमसुम रहती थी। घटना के वक्त वह बहेड़ी क्षेत्र के अपने स्कूल में था। उसे नहीं पता कि अंजलि ने ऐसा क्यों किया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000