यूपी में पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार: ATS ने मुरादाबाद से शहजाद को दबोचा, ISI को भेज रहा था गोपनीय सूचना

एटीएस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर जासूसी करने वाले रामपुर निवासी शहजाद को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वह आईएसआई के कई हैंडलर्स के संपर्क में था और गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। साथ ही, हैंडलर्स के इशारे पर आईएसआई के कई एजेंट्स को पैसा भी पहुंचाता था। वह जासूसी के लिए कुछ लोगों को पाकिस्तान भी भेज चुका है।

 सीमा पर करता था तस्करी

एटीएस को खुफिया सूचना मिली थी कि रामपुर निवासी एक युवक भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तस्करी का कार्य करता है, जिसे आईएसआई का संरक्षण मिला है। वह आईएसआई के लिए जासूसी करने की देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।

कई सालों से पाकिस्तान आता-जाता रहा

गहनता से जांच करने पर पता चला कि रामपुर के टांडा स्थित आजाद नगर का रहने वाला शहजाद बीते कई वर्षों से पाकिस्तान जाता-आता है। वह चोरी छिपे भारत व पाकिस्तान के बीच कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले व अन्य सामान अवैध रूप से सीमा पार से लेकर आता है और इसकी आड़ में आईएसआई के लिए काम करता है। वह आईएसआई के एजेंट्स से लगातार संपर्क में है और देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं साझा की हैं।

आईएसआई एजेंट कराते थे वीजा का इंतजाम

तत्पश्चात एटीएस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मुरादाबाद से उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रामपुर के साथ प्रदेश के कई अन्य स्थानों से भी लोगों को तस्करी की आड़ में आईएसआई के लिए काम करने के उद्देश्य से पाकिस्तान भेजता था। उनके वीजा आदि का इंतजाम आईएसआई के एजेंट कराते थे। शहजाद ने भारत के खिलाफ जासूसी के लिए आईएसआई को भारतीय सिम भी उपलब्ध करवाए थे। एटीएस उसे सोमवार को अदालत के सामने पेश करेगी और रिमांड पर देने का अनुरोध करेगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000