मृतक युवक की (फाइल फोटो) व रोते बिखलते परिजन उत्तरप्रदेशहरदोई सुबह टहलने निकले चिकित्सक की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated May 2, 2024 314 हरदोई। बिलग्राम सांडी रोड कुतलूपुर मोड़ के पास एक वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर जा डॉक्टर संजय राठौर को जोरदार टक्कर डॉक्टर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक संजय कुमार 40 वर्ष पुत्र श्री रघुवीर प्रसाद निवासी मोहल्ला कासूपेट थाना बिलग्राम हरदोई जो रोज की तरह सुबह 5:30 बजे करीब मॉर्निंग वॉक पर गए थे। तभी सांडी मार्ग पर एक वाहन ने डॉक्टर संजय को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मर्चरी हाउस भेज दिया है। मृतक के दो बच्चे हैं एक बेटी एक बेटा है। बेटी पारुल राठौर की शादी हो चुकी है बेटे का नाम रचित राठौर है। मृतक संजय एक क्लीनिक चलाते हैं उसके साथ ही वो एलआईसी बीमा अभिकर्ता भी थे इस अचानक दर्दनाक हादसे से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। दुर्घटना 314 Share