लोकसभा चुनाव के बीच प्रयागराज में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, माफिया अतीक के गुर्गों का ढहाया निर्माण

लोकसभा चुनाव के बीच प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबियों की अवैध प्लाटिंग पर सीएम योगी का बुलडोजर फिर से चलने लगा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने माफिया अतीक के करीबी खालिद जफर और इमरान की अवैध प्लाटिंग पर बनी दीवारें ढहा दीं। सभी अवैध प्लाटिंग डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के आसपास की गई थी। अवैध प्लाटिंग करने वालों में एक महिला का भी नाम सामने आया है। खालिद जफर ने अपने और साथियों के साथ रेलवे ट्रैक के पास मौजी भीटी असदुल्लापुर में 25 बीघा पर अवैध प्लॉटिंग कर लोगों को बेच दिया था। इमरान ने भी भीटी असदुल्लापुर के अलावा देवघाट और दामूपुर में 40 बीघा पर अवैध प्लाटिंग की थी।

प्रयागराज प्राधिकरण ने की कार्रवाई…

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक पांडेय के नेतृत्व में दस्ता गया और प्लॉटों पर निर्मित सभी अवैध दीवारों को गिरा दिया। इन्हीं इलाकों में अन्य लोगों ने भी अवैध निर्माण किया था। दस्ते ने कई निर्माणों को आंशिक रूप से तोड़ा। बाकी के बचे निर्माणों को भी तोड़ने की चेतावनी दी गई है। देवघाट में कविता नाम की एक महिला के नाम पर अवैध प्लाटिंग मिली। कविता ने पांच बीघा भूखंड पर अवैध प्लाटिंग की थी। दस्ते न प्लॉटों पर छोटी-छोटी दीवारें गिरा दीं।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से अवैध प्लाटिंग करने वाले भू माफिया के खिलाफ बुधवार 1 मई को कार्रवाई की गई। सुसर खदेरी नदी पर भू माफिया की ओर से बनाए गए अवैध पुल के कुछ हिस्से को भी ढहाया गया है। जानकारी के मुताबिक कविता अग्रवाल और अन्य ने मौजा देवघाट में छह बीघा में अवैध प्लाटिंग किए थे। इसमें से कई अवैध प्लाटिंग की बिक्री भी की जा चुकी है। सभी अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। आलोक पांडेय ने बताया कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की ओर से लगातार कार्रवाई की जाएगी। ससुर खदेरी नदी पर बनाए गए अवैध पुल के कुछ हिस्से को ढहाया गया है और बाकी के बचे हिस्से को जल्द ही जमीदोज कर दिया जाएगा।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000