डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के पचपेड़वा क्षेत्र में एक नर्सिंग होम में जन्मे बच्चे को मृत बताकर उसे बेच देने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है।पुलिस ने नवजात को बरामद कर दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि गोरा चौराहा थाना क्षेत्र के झोववा गांव के जयराम की पत्नी पुष्पा देवी पिछले माह 29 अक्टूबर को पचपेड़वा के मिशन अस्पताल एवं जच्चा बच्चा सर्जिकल केंद्र में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। पुष्पा देवी ने ऑपरेशन के बाद एक बच्चे को जन्म दिया था।

अस्पताल का चक्कर लगाती रही मां…

कुमार के मुताबिक आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर अकरम जमाल ने पुष्पा का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर हिफजुर्रहमान के साथ मिलकर, बढ़नी नगर पंचायत वार्ड संख्या दो के सभासद निसार के हाथों उसके नवजात बच्चे को बेच दिया। ऑपरेशन के बाद जब पुष्पा देवी को होश आया तो डॉक्टरों ने बताया कि उसके बच्चे की मौत हो गई,लेकिन पुष्पा देवी को यकीन था कि उसका बच्चा जीवित है। वह लगातार अस्पताल के चक्कर लगाकर बच्चा वापस दिए जाने की मांग करती रही।

घटना के बाद नेपाल भाग गया सभासद…

कुमार ने बताया कि 26 नवंबर को शक के आधार पर पचपेड़वा थाने में पुष्पा देवी ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल के डॉक्टर अकरम जमाल तथा डॉक्टर हिफजुर्रहमान को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर सभासद निसार के घर से नवजात को बरामद कर लिया।बच्चे को पुष्पा देवी को सुपुर्द कर दिया गया है। घटना के बाद सभासद नेपाल भाग गया और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000