मुरादाबाद जिला अस्पताल में कुत्तों की मौज, इमरजेंसी वार्ड में मरीज का पी रहे दूध, वीडियो वायरल

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिला अस्पताल से ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान और चिंतित है। वायरल वीडियो में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक कुत्ता दो मरीजों के बेड के बीच रखे मरीज का दूध पी रहा है। यह नजारा देखकर किसी ने यह वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो सरकारी अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़ा करता है। अस्पताल का वीडियो सामने आने के बाद सीएमओ ने जांच और कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं।

मरीज का दूध पीते कुत्ते का वीडियो वायरल…

मुरादाबाद के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घुसकर एक आवारा कुत्ता मरीज को अस्पताल से मिलने वाला दूध पी गया। मरीज लाचार हालात में सोता रहा और स्टाफ नदारत रहा। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती एक मरीज के बेड के पास रखे गिलास में दूध को एक आवारा कुत्ता ऊपर खड़े होकर पी रहा है और मरीज सो रहा है। ये नजारा काफी देर तक चलता रहा। आखिर में कुत्ता गिलास को अपने मुंह में दबाकर नीचे उतर गया,लेकिन कोई देखने वाला नहीं था। इमरजेंसी का ये नजारा देख वार्ड में मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।

सीएमओ ने दिए जांच के आदेश…

जिला अस्पताल का इमरजेंसी वार्ड, जहां पर गंभीर हालत में लोग आते हैं, वहां पर आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। साथ ही साथ वहां पर रखा मरीजों का खाना भी कुत्ते खा रहे हैं, जैसा कि वीडियो में दिख रहा है। वायरल वीडियो में दूध पीने वाला कुत्ता भी अस्पताल के वार्ड के बाहर चैन की नींद लेता दिखाई दिया। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद सीएमओ कुलदीप सिंह ने जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षिका को इस मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000