आदिवासियों की जमीन पर न होने दें क्रिकेट,गुरपतवंत सिंह पन्नू ने माओवादियों से की अपील

रांची के जेएससीए स्टेडियम में 23 फरवरी से 27 फरवरी के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच होगा। टेस्ट मैच को रद्द कराने के लिए सिख फॉर जस्टिस ने धमकी दी है। सिख फॉर जस्टिस के गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने यू-ट्यूब पर वीडियो के माध्यम से इस मैच को रद्द कराने के लिए भारत में प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादियों से आह्वान किया है। बता दें कि गुरुपतवंत सिंह पन्नू पंजाब का रहने वाला है और वर्तमान में अमेरिका में रहता है।

गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने यह भी आह्वान किया है कि झारखंड और पंजाब में बवंडर पैदा करो तथा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टाक को मैच नहीं खेलने दो। पन्नू ने इंग्लैंड टीम को वापस इंग्लैंड जाने के लिए धमकाया है। इस मामले में धुर्वा थाने के दारोगा मदन कुमार महतो के बयान पर धुर्वा थाने में 19 फरवरी को कांड संख्या 69/2024 में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मदन कुमार महतो ने शिकायत में लिखा है कि उनका दावा है कि गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने भारत में दहशत फैलाने के उद्देश्य तथा आदिवासियों के मन में सरकार के प्रति घृणा व अवमान पैदा करने का प्रयास किया है। उसका वीडियो यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। उसका यह कृत्य यूएपी अधिनियम, आइटी अधिनियम के तहत एक दंडनीय अपराध है। इसी शिकायत पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सिख फॉर जस्टिस के गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने माओादियों से यह भी आह्वान किया है कि आदिवासियों की जमीन में क्रिकेट नहीं होने देना है। दारोगा मदन कुमार महतो ने अपनी शिकायत में लिखा है कि दो मित्र देशों के बीच खेल संबंधों को बिगाड़ने तथा प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के माध्यम से खेल में बवंडर मचाने के लिए इंटरनेट मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी करने के कारण क्षेत्र के लोगों में दहशत पैदा हो गया है।

इससे सरकार के आय के स्रोत पर हमला किया गया है। इससे सरकार को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। इससे भारत सरकार व बीसीसीआई को भी काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का प्रयास किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000