डबल मर्डर: बाइक सवार बदमाशों ने जमीन पर गिराकर युवक के सिर में मारी गोली मौके पर हुई मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात हुई। यहां पर दो लोगों को सरेआम गोली मार दी गई। डबल मर्डर की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। इस वारदात में ई-रिक्शा चालक और रिक्शा में सवार युवक की मौत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, घटना रविवार को भरे बाजार हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में हुई। 40 साल का सुरेंद्र ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। उसके रिक्शे में 22 साल का अरविंद बैठा हुआ था। दोनों ही पाली गांव के रहने वाली थी। जैसे ही ई-रिक्शा हस्तिनापुर तिराहे पर पहुंचा तो चार-पांच बाइक सवार लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों अपनी जान बचाने के लिए भागे। बदमाशों ने उनका पीछा किया और धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद सुरेंद्र और अरविंद को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सरेराह इस घटना को अंजाम दिया गया जिस गली में दोनों को गोली मारी गई वहां पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। गोलीकांड की पूरी घटना उसमें रिकॉर्ड हो गई। हत्या करने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही हस्तिनापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और गंभीर घायल सुरेंद्र और अरविंद को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। मामले पर जानकारी देते हुए मेरठ एसएसपी रोहित सिंह ने बताया कि हमला अरविंद पर किया गया था, लेकिन हमलावरों की गोली लगने से ई-रिक्शा चालक की भी मौत हो गई उन्होंने आगे कहा कि पूछताछ में पता चला है कि गीता नाम की महिला के पति की साल-2020 में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अरविंद के साथ रहने लगी थी।

साल-2021 में इन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। गीता के पूर्व पति का भाई और भतीजा उसकी अरविंद के साथ हुई शादी का विरोध करते थे, इसको लेकर इनके बीच में पहले भी विवाद हुआ था और लगातार विरोध किया जा रहा है। साथ ही महिला का बेटा भी इस शादी के विरोध में था. एसएसपी ने आगे कहा कि इसी बात के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। मृतक अरविंद के भाई की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है। गीता के पूर्व जेठ, लड़के और अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000