दोहरा हत्याकांड का खुलासा: बेटा निकला मां और भतीजी का कातिल, अवैध संबंध के शक में की थी हत्या

बदायूं। थाना अलापुर पुलिस ने गांव हयात नगर में दादी-पोती हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। दोनों हत्याएं किसी और ने नहीं बल्कि महिला के बेटे ने ही की थी। उसे अपनी मां के अवैध संबंध का शक था। रात में उसने मां के सिर पर मुगरी से वार किए। एक वार पास में सो रही भतीजी के सिर पर जा लगा था। जिसके बाद वह अपने घर जाकर सो गया। पुलिस ने संदिग्धता के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया। आलाकत्ल मुगरी बरामद की है। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा किया। आरोपी को जेल भेजा गया है।

अलापुर क्षेत्र के गांव हयात नगर निवासी रामनाथ की पत्नी मीना (45) शुक्रवार की रात अपने बेटे विजय की तीन साल की बेटी कल्पना के साथ गांव के बाहरी हिस्से में बने कमरे में सोई थीं। रात में किसी ने मीना और कल्पना की हत्या कर दी थी। अगले दिन मीना की बेटी सपना पहुंची तो चिल्लाई थी। ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस पहुंची थी। एसएसपी ने मौका मुआयना किया था। रामनाथ ने दस साल पुरानी रंजिश के बात कहकर अपने समधी सखानू निवासी प्रेमपाल और उसके बेटे अर्वेश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दस साल पुराना मामले में अब जाकर हत्या करने की बात किसी के गले नहीं उतर रही थी। शुरू से ही हत्यारोपी कोई और माना जा रहा था। अलापुर के प्रभारी निरीक्षक हर पहलू पर जांच कर रहे थे।

एसओजी और सर्विलांस टीम ने अपने-अपने स्तर से जांच की। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने पुख्ता सबूत जुटाए। बुधवार सुबह लगभग पौने नौ बजे अलापुर-बदायूं मार्ग स्थित जगत बाइपास से रामनाथ के बेटे अजय कुमार को गिरफ्तार किया। खुलासा के दौरान एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव और सीओ दातागंज केके तिवारी मौजूद रहे। गिरफ्तारी करने वालों में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, निरीक्षक अपराध गुरुदेव सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबिल अभिषेक सिंह, ललित कुमार, अजय सिंह, कांस्टेबिल लोकेंद्र सिंह रहे।

आपत्तिजनक हालत में देखा तो गुस्से में कर दी हत्या

पुलिस की पूछताछ में अजय कुमार ने बताया कि उसकी मां के किसी से प्रेम संबंध थे। जिसके चलते परिवार में आए दिन झगड़ा व मारपीट होती रहती थी। वह परिवार के साथ घर पर न सोकर भतीजी कल्पना के साथ घेर में जाकर सोती थी। शुक्रवार की रात वह घर पर गया तो वहां अपनी मां के साथ अज्ञात व्यक्ति को आपत्तिजनक हालत में देखा था। अंधेरा होने की वजह से उसे पहचान नहीं पाया। वह व्यक्ति खेतों से होता हुआ भाग गया। अजय कुमार ने उसके बारे में अपनी मां से पूछा तो मां उससे झगड़ा करने लगी। जिसके चलते वह गुस्से में आ गया और मां के सिर पर कमरे में रखी मुगरी से कई वार किए। एक वार छिटककर पास में सो रही भतीजी के मुंह पर जा लगा। जिससे वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उसने मां पर कई और वार किए। जब उसे लगा कि मां मर गई है तो वह अपने घर पर चला गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000