डबल मर्डर से मचा हड़कंप पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की पत्नी और बेटे की हत्या घर से नगदी और जेवर गायब

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर हस्तिनापुर में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की पत्नी और बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बिजनौर के जलीलपुर कस्बे में पीएनबी के प्रबंधक पद पर तैनात संदीप कुमार हस्तिनापुर के रामलीला ग्राउंड स्थित इलाके में पत्नी शिखा 25-वर्ष और बेटे रुकांश 5-वर्ष के साथ रहते थे। पूरा मामला है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक, सोमवार रात आठ बजे संदीप कुमार ने पुलिस को पत्नी और बेटे की गुमशुदगी के बारे में सूचना देते हुए बताया कि शाम करीब सात बजे जब वह बैंक से घर लौटे तो उन्हें घर के बाहर ताला लगा मिला। इसके बाद पुलिस संदीप कुमार की पत्नी और बेटे की तलाश में जुट गई। उन्होंने आगे बताया कि करीब दो-तीन घंटे बाद प्रबंधक ने अपने पड़ोसियों की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा तो अंदर एक कमरे के दीवान के अंदर शिखा और दूसरे कमरे के बेड के अंदर रुकांश का शव मिला।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा एसएसपी ने आशंका जताई है कि मां-बेटे की हत्या संभवत गला घोंटकर की गई है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घर के लोगों ने परिचितों पर हत्या का शक जताया है। सजवाण ने कहा कि बैंक प्रबंधक की शादी को करीब सात साल हुए थे और घटना की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शिखा के मायके वालों को भी वारदात की सूचना दे दी गई है। परिजनों के अनुसार, शिखा आठ माह की गर्भवती थी। पुलिस के मुताबिक, हत्यारों ने शिखा और रुकांश के हाथ बांध दिए थे और मुंह में कपड़ा ठूंस रखा था। अनुमान है कि वारदात को दिन में अंजाम दिया गया था। परिजनों का कहना है कि घर से नगदी और जेवर गायब हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000