नशे में दांव पर लगा दी चार जिंदगियां, देवदूत बनी पुलिस माैत के मुंह से खींच लाई परिवार

आगरा के अछनेरा में घरेलू विवाद और शराब के नशे में एक व्यक्ति द्वारा पूरे परिवार को मौत के मुंह में धकेलने का मामला सामने आया है। युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद पत्नी और बच्चों को लेकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। खुद भी परिवार के साथ रेलवे ट्रैक पर ही लेट गया और ट्रेन का इंतजार करने लगा। इस दाैरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन परिवार को रेलवे ट्रैक से हटाया। परिवार के हटने के करीब पांच मिनट बाद ही ट्रैक से तेज रफ्तार में ट्रेन गुजरी। वेदप्रकाश लोधी पुत्र भोलाराम उम्र 31 वर्ष का शराब के नशे में रविवार रात को घर में विवाद हो गया। इस पर उसने पत्नी ममता से मारपीट कर दी। इसके बाद पत्नी और बच्चों बेटी संध्या (ढाई वर्ष) और बेटा प्रिंस (6) को लेकर रात करीब 11 बजे वह रायभा रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां सुनसान पटरियों पर जाकर अपनी पत्नी और बच्चों को जबरन लिटा दिया। चारों को पटरी पर लेटे देख स्टेशन परिसर और आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस की टीम बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंची। पुलिस ने पटरियों की तरफ दौड़ लगाई। चारों को ट्रैक से खींचकर दूर किया। जैसे ही पुलिस ने परिवार को वहां से हटाया, उसके ठीक पांच मिनट बाद उसी ट्रैक पर ट्रेन आ गई। यदि पुलिस पहुंचने में जरा भी देरी करती, तो पूरा परिवार काल के गाल में समा जाता।

घरेलू कलह और नशे में उठाया आत्मघाती कदम

पुलिस ने मौके से नशे में धुत वेदप्रकाश को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसका तुरंत चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया, जिसके बाद उसे थाने में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     एक के बाद एक नौकरी क्यों छोड़ रहे हैं IAS अफसर,चर्चाओं में आया आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा,क्या काम में राजनीतिक दखल भी कारण     |     नशे में दांव पर लगा दी चार जिंदगियां, देवदूत बनी पुलिस माैत के मुंह से खींच लाई परिवार     |     पर्दे लगी बस में 47 KM तक 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार     |     अध्यक्ष/नियंत्रक प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र, प्रतापगढ़ ने नजूल सरकार की सम्पत्ति पर किये गये अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण का दिया आदेश       |     विधानसभा चुनाव से पहले जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू, भाजपा को बड़ा झटका, टिकट की लालच में पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ला ने समर्थकों संग बदला पाला     |     लालगंज सीएचसी के एक्सपायरी इंजेक्शन प्रकरण के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने सुखपाल नगर पीएचसी का किया औचक निरीक्षण     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |     प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार     |     यूपी में 5 सरकारी स्कूल गायब, आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम     |     महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, आग में जिंदा जले 3 नवजात बच्चे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000