मामी से अवैध संबंध के चलते सऊदी से आए मामा की भांजे ने कर दी हत्या, दोस्त के साथ रची साजिश

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक भयावह घटना सामने आया है। एक भांजे ने अपने ही मामा की हत्या कर दी। इसकी वजह थी मामी के साथ चल रहा अफेयर। मामा के सऊदी से वापस आकर घर बसाने की योजना भांजे को रास नहीं आई। उसने अपने एक दोस्त की मदद से हत्या की साजिश रच डाली।

सोमवार की शाम असरगरपुर गांव के जंगल में मालन नदी के किनारे एक युवक का गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख़्त फारुख के रूप में हुई, जो सऊदी अरब से कमाई करके कुछ साल पहले ही वापस लौटा था। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि फारुख की पत्नी के साथ उसके भांजे मेहरबान के अवैध संबंध थे, जिसके चलते इस हत्या को अंजाम दिया गया।

कैसे हुई हत्या…

आरोपी मेहरबान और उसका दोस्त उमर दोनों मामा फारुख को सिल्वर कलर की बाइक पर बैठाकर जंगल ले गए। वहां उन्होंने पहले फारुख को बीयर पिलाई, फिर तमंचे से गोली मारी। पहली गोली मेहरबान ने चलाई, लेकिन वह हाथ को छूकर निकल गई। इसके बाद उमर ने दो गोलियां चलाईं, जो फारुख की पीठ में जा लगीं। गोली मारने के बाद भी दोनों ने ईंट से फारुख का सिर कुचल दिया, जिससे वह बच न जाए।

सीसीटीवी से पकड़े गए आरोपी…

हत्यारों ने बाइक से भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास के सीसीटीवी कैमरों ने उन्हें पकड़ने में मदद की। एक ग्रामीण ने पहचान लिया कि एक आरोपी जिम जाता है, जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ करके दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान मेहरबान के पैर में गोली लगी और पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा, बाइक और सोने की अंगूठी बरामद की।

पत्नी भी जांच के घेरे में…

पुलिस को शक है कि फारुख की पत्नी भी इस साजिश में शामिल थी। जांच में पता चला कि उसने मेहरबान को हत्या से पहले सोने की अंगूठी गिफ्ट की थी। मेहरबान ने कबूल किया कि फारुख की पत्नी के साथ उसके कई सालों से संबंध थे और फारुख उसे परेशान करता था। जिसके बाद उसने हत्या की योजना बनाई।

बोले एसपी…

इस मामले में एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने बताया कि मोहम्मद फारूक की पत्नी का प्रेम प्रसंग उसकी हत्या की वजह बना। पूछताछ में आरोपी मेहरबान ने बताया कि उसके पिछले 5 साल से फारूक की पत्नी से प्रेम संबंध थे। यह संबंध उस समय से चले आ रहे थे जब फारूक सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा था।

पत्नी से करता था मारपीट…

जब फारूक वापस लौटा तो उसे इस प्रेम संबंध के बारे में पता लग गया था। इसी को लेकर वह अपनी पत्नी अमरीन से मारपीट करता था। उसके बाहर निकलने पर रोक लगाता था। ऐसे में मेहरबान ने अमरीन और अपने दोस्त उमर के साथ मिलकर फारूक को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000