शिक्षिका की बड़ी लापरवाही; छह साल के बच्चे को कमरे में बंद कर घर चली गई अध्यापिका, ढूंढते रहे परिजन

मुजफ्फरनगर। प्राथमिक विद्यालय के अध्यापकों की एक बड़ी लापरवाही उजागर हुई। गांव गुजरहेड़ी के मजरा तालड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में छुट्टी होने पर बच्चे को कमरे में बंद करके अध्यापक एवं अध्यापिका घर चले गए। बच्चे को तलाशते हुए अभिभावक स्कूल पहुंचे। यहां बच्चा कमरे में बंद मिलने पर हंगामा कर दिया

जानसठ तहसील के गुजरहेड़ी मजरा तालडा गांव में प्राथमिक विद्यालय है, जिसमें गांव का ही छह वर्षीय बालक कक्षा एक में पढ़ता है। मंगलवार सुबह आठ बजे वह स्कूल गया था। लेकिन दोपहर एक बजे छुट्टी होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंचा। स्वजन ने उसकी गांव में तलाश शुरू कर दी। आधा घंटे तक स्वजन लक्की को गांव में तलाश करते रहे। इस दौरान स्वजन स्कूल पहुंचे, तो कमरे से बच्चे की आवाज सुनकर स्वजन घबरा गए।

चाइल्ड हेल्प लाइन पर दी सूचना

स्वजन ने इसकी जानकारी प्रधानाध्यापिका सपना जैन और चाइल्ड हेल्प लाइन 1076 पर सूचना दी। सपना जैन ने अध्यापिका रविता रानी को फोन पर जानकारी दी, क्योंकि क्लास की चाबी उन्हीं के पास रहती है। इस बीच बालक के क्लास में बंद होने की जानकारी मिलने पर ग्रामीण स्कूल में एकत्र हो गए। आधा घंटे बाद अध्यापिका रविता रानी के पति चाबी लेकर स्कूल पहुंचे और बालक को कमरे से बाहर निकाला।

पुलिस को दी तहरीर

स्वजन का आरोप है कि उन्होंने रविता रानी के पति से विरोध जताया तो उन्होंने अभद्रता की। इस मामले बालक के स्वजन ने जानसठ थाने में तहरीर दी है। उसमें यह भी आरोप लगाया कि अध्यापिका द्वारा अनुसूचित वर्ग के बच्चों से विद्यालय में सफाई कराई जाती है।

प्रधानाध्यापिका सपना जैन का कहना था कि बच्चा क्लास में कैसे बंद रह गया, इसका पता नहीं चला पाया है। हो सकता है कि किसी ग्रामीण की साजिश के तहत पीछे की खिड़की से बच्चे को क्लास रूम में बंद कर दिया हो। जानसठ थाना प्रभारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया, तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। स्वजन ने स्कूल की दोनों अध्यापिकाओं पर अनुसूचित वर्ग के बच्चों से स्कूल में साफ सफाई कराने का आरोप भी लगाया है।

बच्चा स्कूल में कैसे बंद हुआ, इसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। आज मैं पुरकाजी आया हुआ था। बच्चे के स्कूल में बंद होने का पता चला है। स्कूल के अध्यापक से बात की गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000