प्रेम संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी से करवाई पति की हत्या

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र में दक्ष गार्डन के निकट गत 29 नवंबर को देहात कोतवाली के गांव इलना निवासी विनोद कुमार की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। उनकी बाइक भी वहीं सड़क किनारे पड़ी मिली थी। मामले में अब पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत तीन को गिरफ्तार कर राजफाश किया है। मृतक की पत्नी ने प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर अपने प्रेमी व उसके साथी से पति की हत्या करा दी। आरोपियों ने पहले उसे शराब पिलाई और फिर गमछे से उसका मुंह भींच कर मौत के घाट उतारा। पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

समाने आई विनोद की पोस्टमार्टम रिपोर्ट…

पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 30 दिसंबर की सुबह को नगर क्षेत्र में दक्ष गार्डन के पास औरंगाबाद के गांव इलना निवासी विनोद का शव बरामद हुआ था। विनोद अपनी दुकान का सामान खरीदने के लिए 29 दिसंबर को घर से निकला था और उसके बाद से ही लापता चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनोद की मुंह भींच कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

पति, प्रेमी और सहयोगी तीनों गिरफ्तार…

मृतक के पिता यतिपाल सिंह ने मामले में 31 दिसंबर को अपने पुत्र की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पत्नी अंजू को स्याना अड्डे और आरोपी नेमपाल निवासी देवीपुरा प्रथम कोतवाली नगर और शाहिद निवासी आवास-विकास हाल निवासी ज्ञानलोक कॉलोनी कोतवाली नगर को घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी शाहिद के घर से विनोद की हत्या में प्रयुक्त गमछा और मृतक विनोद का फोन भी बरामद कर लिया गया है।

ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम…

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक की पत्नी विनोद के आरोपी नेमपाल से संबंध थे, जिसकी जानकारी विनोद को हो गई थी। विनोद ने पत्नी अंजू के साथ मारपीट करते हुए नेमपाल से बातचीत करने के लिए मना कर दिया था। इससे नाराज होकर अंजू ने अपने प्रेमी नेमपाल व उसके साथी शाहिद के साथ मिलकर विनोद की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत जब विनोद दुकान का सामान लेने के लिए बुलंदशहर आया तो दोनों आरोपी नेमपाल व शाहिद उसे मिल गए। दोनों आरोपियों ने विनोद को दक्ष गार्डन के पास बुलाया। जहां, पहले शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में गमछे से उसका मुंह भींच कर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने पूछताछ कर तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

पुलिस के साथ बनी सहयोगी, हाव-भाव से खुला राज…

पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरोपी पत्नी अंजू सहयोगी बन रही थी। वारदात के बाद 30 दिसंबर की सुबह वह अपने पति का शव देख कर बिलख भी रही थी। साथ ही पूछताछ के दौरान घर से दो सौ रुपये लेकर विनोद के निकलने की जानकारी भी उसने ही दी थी। बाद में पुलिस ने जब गहनता से जांच की तो अंजू के हाव-भाव से लगा कि उसे अपने पति की मौत का कोई खास दुख नहीं है। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000