प्रेम प्रसंग के चलते फुफेरे भाई को उतारा था मौत के घाट, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

बदायूं। आसफपुर, थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में मुरादाबाद के युवक के हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से युवक की हत्या में प्रयुक्त अंगोछा बरामद किया। आरोपी को जेल भेजा गया है। दूसरे आरोपी उसके भाई को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। दोनों भाइयों ने अपने फुफेरे भाई की गला घोंटकर हत्या की और शव घूर में दबा दिया था। जिला मुरादाबाद के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी आकाश पुत्र गुलजारी की ननिहाल फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव बसौमी में है। उसका अपनी ननिहाल में परिवार की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक उसके ममेरे भाई पान सिंह और चोखे लाल को लग गई। वह लोग आकाश को मुरादाबाद से 13 अक्टूबर को बुलाकर लाए।

उसे शराब पिलाई। गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए आकाश का शव घूर में दबा दिया था। 16 अक्टूबर को किसी ने घूर से बाहर हाथ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई विजय पाल की तहरीर पर आरोपी भाई पान सिंह और चोखे लाल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने 20 अक्टूबर को चोखे लाल को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। शनिवार को दूसरे आरोपी पान सिंह को गांव दूंदपुर चौराहे के यात्री शेड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास पेड़ के नीचे ईंटों से दबा अंगोछा बरामद कर लिया। जिससे आकाश का गला घोंटा गया था। गिरफ्तारी करने वालों में प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल वर्मा, उपनिरीक्षक मलखान सिंह व भूप सिंह, सिपाही रोहित कुमार, आकाश चौधरी, राहुल कुमार रहे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000