हिंदू लड़के से प्रेम प्रसंग को लेकर पिता ने बेटे के साथ भरी बाजार में बेटी को पीटा,देर रात हुई मौत,पुलिस ने कब्र से शव निकलवा कर पीएम के लिए भेजा

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। पड़ोसी जिले सुलतानपुर के धम्मौर बाजार में एक नाबालिग लड़की को पीटने का दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में लड़की को उसके पिता और भाई पीटते हुए नजर आ रहे थे। परिजनों ने उसी रात लड़की की बीमारी से हुई मौत बताकर आनन-फानन में उसका शव दफन कर दिया। वीडियो वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने जांच कर लड़की के पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

मामले को बढ़ते देखकर मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने तीन दिन पहले लड़की के दफन हुए शव को कड़ी सुरक्षा के बीच निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के टीकावर गांव का है। यहां की रहने वाली एक मुस्लिम नाबालिग लड़की का एक हिंदू लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की सुल्तानपुर जिले के धम्मौर बाजार के बालिका इंटर कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। 4 अगस्त को प्रेम प्रसंग को लेकर पिता ने अपने बेटे के साथ अपनी ही बेटी की भरी बाजार में बुरी तरह से पीटाई कर दी।

उस दौरान लड़की अपने पिता के साथ घर जाने को तैयार नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को समझाकर घर भेज दिया था। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ,घर आने के बाद लड़की की उसी रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने बीमारी का बहाना बताकर लड़की का शव दफन कर दिया। शव दफन होने के बाद ऑनर किलिंग का मामला सामने आने लगा और पिटाई का वीडियो भी वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

उधर गांव के चौकीदार इंद्रराज की तहरीर पर लड़की के पिता नियमतउल्ला और भाई हैदर के खिलाफ पीपरपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है, मजिस्ट्रेट के आदेश पर तीन दिन पहले दफन किया गया लड़की के शव को कड़ी सुरक्षा के बीच कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही अधिकारी अब इस मामले की जांच करने में जुट गए हैं। एसपी इलामारन ने बताया कि पीपरपुर थाने का एक ट्विटर के माध्यम से एक मामला सामने आया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की थी। पता चला कि नाबालिग को संदिग्ध परिस्थितियों में दफन कर दिया गया था। अब इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000