मामूली विवाद के चलते देवर ने भाभी और तीन साल की मासूम भतीजी की गला दबाकर कर दी हत्‍या

गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक देवर ने भाभी और तीन साल की मासूम भतीजी की दुपट्टे से गला दबाकर हत्‍या कर दी है। हत्‍यारोपी देवर मौके से फरार हो गया है। सूचना पाकर मोके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने हत्‍यारोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार हत्‍यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकेगा कि उसने अपनी भाभी और भतीजी की हत्‍या क्‍यों की है। मामला वेब सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

क्‍या है पूरा मामला…

गायिजाबाद पुलिस के अनुसार वेबसिटी कोतवाली क्षेत्र के बम्‍हेटा गांव में मूलरूप से बिहार के बेगुसराय का रहने वाला बुरहान परिवार सहित रह रहा है। वह गांव में पिछले आठ साल से किराए पर रहता है और एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। परिवार में पत्‍नी शाहीन परवीन और चार बच्‍चे हैं। लगभग एक सप्‍ताह पहले बुरहान का भाई जीशान भी बेगुसराय से गाजियाबाद भाई के पास रहने आया था। सोमवार को बुरहान फैक्‍टरी गया हुआ था। दो बच्‍चे स्‍कूल गए थे। घर पर बुरहान की पत्‍नी शाहीन परवीन (30) अपनी तीन माह की बेटी आफिया को गोद में लेकर घर के आंगन में बैठी हुई थी।

इसी दौरान परवीन का देवर जीशान (24) वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर उसकी परवीन से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जीशान ने परवीन के गले में पड़े दुपट्टे से उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी। जीशान की हैवानियत यहीं नहीं रूकी और उसने तीन महीने की भतीजी आफिया की भी उसी दुपट्टे से गला दबाकर हत्‍या कर दी। हादसे के समय मां से मारपीट होता देख शाहीन परवीन की तीन साल की बेटी अनाबिया घर से भाग गई। वारदात को अंजाम देकर हत्‍यारोपी मौके से फरार हो गया।

पुणे में काम करता था जीशान, दुबई जाना चाहता था…

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मां और बेटी के शव आंगन में पड़े हुए थे। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई कर हत्‍यारोपी जीशान की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है। बताया जा रहा है कि जीशान पुणे में काम करता था। उसको दुबाई जाना था। दो बार उसकी फ्लाट भी निरस्‍त हो गई थी जिसके चलते वह दुबई नहीं जा सका था। वहीं, पुलिस का मानना है कि हत्‍यारोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि उसने भाभी और भतीजी की हत्‍या क्‍यों की।  गाजियबााद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000