पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेसी पार्षद ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की युवक की हत्या, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कांग्रेस पार्षद ने पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड से पीट-पीटकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना के बाद उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। मामले में पुलिस आरोपी पार्षद को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बता दें कि इस जघन्य हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी का नाम आनंद कश्यप है, जो नवागढ़ नगर पंचायत में वार्ड 1 का पार्षद है। वहीं मृतक की पहचान मोहनीश केशरवानी उर्फ लक्की के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस पार्षद आनंद और लक्की का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों ने नवागढ़ थाने में आकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके कुछ देर बाद कहरापारा-चांपा रोड के पास एक किराना सामान की दुकान के सामने दोनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान झगड़ा इतना बढ़ गया कि तैश में आकर आनंद ने लक्की को लोहे की रॉड से जमकर पिटाई कर दी, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया।

हत्या के बाद थाने पहुंचकर किया सरेंडर…

मृतक लक्की पर लोहे की रॉड से हमला करने के बाद कांग्रेस पार्षद आनंद नवागढ़ थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान थाने में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में नवागढ़ थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्हें लक्की लहूलुहान हालत में जमीन पर अधमरी स्थिति में मिला। जिसके बाद पुलिस लक्की को तत्काल नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000