भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से जनपद प्रतापगढ़ में काला बाजारी चरम पर, एमआरपी रेट से अधिक दाम पर बेंचे जा रहे पान मसाला व गुटखे

नियम विरुद्ध तरीके से एमआरपी से अधिक दाम लेकर खुलेआम बिक्री किये जा रहे हैं, सिगरेट…

 

प्रतापगढ़। भ्रष्टाचार और कालाबाजारी पर कठोर प्रहार करने वाली केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार के दावों को उन्हीं के भ्रष्ट अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। बजट पेश होते ही लगभग एक माह से राजश्री, कमला पसन्द, सिग्नेचर पान मसाला जैसा कोई भी गुटखा और सभी तरह के सिगरेट की कालाबाजारी का बड़ा खेल जारी है। थोक दुकानदारों में किसी प्रकार का कोई भय किसी में नहीं है।

पूरे जनपद में इस संगठित लूट पर जिला प्रशासन मौन है। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालय पर पान मसाला, गुटखा और सिगरेट के थोक विक्रेताओं पर भ्रष्ट अधिकारियों ने खुली छूट दे रखी है कि एमआरपी से अधिक दामों पर सामानों की बिक्री करके थोक दुकानदार मालामाल हो जाए और उस लूट का हिस्सा उन्हें भी बंद लिफाफे में पहुँचा दिया जाए। ताकि उनकी संगठित लूट अनवरत जारी रह सके।

ब्यापारियों के इस सिंडिकेट में सिगरेट और पान मसाला व गुटखा बनाने वाली कम्पनियां व उनके स्टॉकिस्टों सहित थोक विक्रेताओं द्वारा फुटकर दुकानदारों को सामान एमआरपी से अधिक दामों में सामान बेंचा जा रहा है। उदारहण स्वरूप 100 से 200 रूपए प्रति बंडल और 50 रूपए प्रति पैकेट की लूट प्रतापगढ़ के समस्त व्यापारी पुराने रेट में रखे समान को बेंच कर कमा रहे हैं।

सच बात तो यह है कि किसी भी सामान पर प्रकाशित मूल्य से अधिक दाम में सामान को नियमतः नहीं बेंचा जा सकता। थोक ब्यापारियों के इस संगठित लूट पर प्रशाशन मौन है। जाहिर सी बात है कि जिला प्रशासन की चुप्पी इस बात का संकेत करती है कि इस संगठित लूट में उनका भी हिस्सा शामिल हैं। तभी स्टॉकिस्टों सहित थोक विक्रेताओं द्वारा खुलेआम की जा रही इस काली कमाई पर शासन व प्रशासन का डंडा नहीं चल सका।

चाय पान की दुकान पर दिनभर ग्राहकों और फुटकर दुकानदारों से एमआरपी से अधिक दाम वसूलने को लेकर विवाद होता है। कभी-कभी तो विवाद इतना बढ़ जाता है कि फुटकर दुकानदार सामान देने से पहले ही पैसे की डिमांड कर देता है। जैसे ही दुकानदार ग्राहक से धन की मांग करता है, वैसे ही विवाद प्रारम्भ हो जाता है। ग्राहक कहता है कि वह तो उतना ही दाम देगा जितना सामन में प्रिंट हुआ है।

वहीं फुटकर दुकानदार का कहना है कि जब उन्हें बढ़े हुए दामों में समान मिलता है तो वह भी उसी तरह दाम बढ़ाकर ग्राहकों को सामान बेंचने के लिए विवश हैं। इसमें उसकी कोई गलती नहीं है। इसमें पिस रहा है सिर्फ और सिर्फ ग्राहक। ऐसे स्टॉकिस्टों एवं थोक विक्रेताओं पर अभी तक नियम विरुद्ध एमआरपी से अधिक दाम लेकर सामान बिक्री करने के खिलाफ कोई कार्यवाही तो दूर किसी तरह का आश्वासन भी जिला प्रशासन द्वारा नहीं मिल सका है।

देखा जाए तो अकेले जनपद प्रतापगढ़ के स्टॉकिस्टों एवं थोक विक्रेताओं द्वारा अभी तक पुराने स्टॉक को एमआरपी से अधिक दामों में बिक्री करके करोड़ों रूपये का मुनाफा कमा चुके हैं। शासन-प्रशासन के नाक के नीचे सारा खेल हो रहा है। यक्ष प्रश्न यह है कि क्या योगी और मोदी सरकार के कानों तक इस संगठित लूट की भनक नहीं सुनाई दे रही है। यदि सरकार समय रहते इस संगठित लूट पर एक्शन न लिया तो सरकार के प्रति जनता में आक्रोश उत्पन्न होगा।

ये संगठित लूट यूपी के लगभग सभी 75 जनपदों में हो रही है। शासन को जिला प्रशासन के जरिये इस संगठित लूट पर तत्काल रोक लगाकर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। ताकि सरकार के दामन पर लग रहे दाग को धुला जा सके। साथ ही ग्राहकों के साथ हो रही इस संगठित लूट को रोका जा सके।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000