विधायक मोना के प्रयास से बाबा घुइसरनाथ धाम में रीवर फ्रंट के लिए मिली चालीस लाख की अवशेष धनराशि

प्रतापगढ़। लालगंज तहसील क्षेत्र में पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में क्षेत्रीय विधायक कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना और कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के प्रयास से सई नदी के तट पर निर्माणाधीन रिवर फ्रंट की करोड़ों की लागत की परियोजना के जल्द पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।विधायक के प्रस्ताव पर सांगीपुर के भैरवन धाम के लिए सौंदर्यीकरण के लिये लाखों रूपये की कार्ययोजना को हरी झंडी भी मिली है। आगणन के पश्चात शासन इसके लिये एक करोड़ रुपए की अनुमानित धनराशि अवमुक्त करेगा।

पौराणिक स्थली बाबा घुइसरनाथ धाम में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी और क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से करोड़ों की पर्यटन से जुड़ी विकास की परियोजनाएं धाम की चमक लिए हुए हैं। विधायक मोना और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शासन में बाबा धाम में सई नदी तट पर मंदिर से पुल तक करोड़ों की लागत से खूबसूरत रीवर फ्रंट के तहत परियोजना शुरू कराई है। इस परियोजना के निर्माण कार्य के बीच परियोजना के अवशेष कार्य के लिए विधायक आराधना मिश्रा मोना द्वारा शासन में शेष धनराशि अवमुक्त किए जाने को लेकर प्रयास जोर-शोर से किया गया।

विधायक मोना के प्रयास से पहली जनवरी को शासन के अनुसचिव संजीव कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी शासनादेश में रीवर फ्रंट के निर्माण को पूर्ण कराए जाने के लिए 40 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त किए जाने का फरमान जारी कर दिया गया है। लाखों की शेष धनराशि अवमुक्त हो जाने के बाद अब शीघ्र ही बाबा धाम में सई नदी के तट पर राजधानी लखनऊ के गोमती नदी पर बने रीवर फ्रंट की तरह श्रद्धालु यहां की खूबसूरती देख सकेंगे।

इसी तरह क्षेत्रीय विधायक मोना और सांसद प्रमोद तिवारी का रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र में एक और प्राचीन शिव मंदिर भैरवन बाबा के लिए भी प्रयास रंग लाया है। विधायक मोना के प्रस्ताव पर भैरवन बाबा मंदिर से जुड़े विकास के लिए पर्यटन विभाग ने एक करोड़ रुपए की अनुमानित धनराशि स्वीकृत किए जाने की कवायद तेज की है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक दिनेश कुमार के द्वारा जारी परिपत्र में विधायक मोना के द्वारा भैरवन बाबा धाम के लिए पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ रुपए खर्च किए जाने का आंगणन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे यहां के सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र उक्त धनराशि अवमुक्त की जा सके। बाबा घुइसरनाथ धाम और भैरवन बाबा में पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत होने की जानकारी पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे पर प्रसन्नता देखी गई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000