“अजब प्रेम की गजब कहानी”, पकड़ जाने के दर से बॉयफ्रेंड को 45 मिनट तक किया बक्से में बंद व बाहर से ताला भी लगाया

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश फाख्ता करके रख दिए। पूरे इलाके में बस इसी केस की चर्चा जोरों पर है। दरअसल, यहां रहने वाली एक लड़की का बॉयफ्रेंड घर में बक्से के अंदर 45 मिनट तक बंद रहा। वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था। इसी बीच लड़की की चाची घर पहुंच गईं।

शक होने पर चाची ने दरवाजा खटखटाया, तो लड़की ने बॉयफ्रेंड को बक्से में छिपा दिया। फिर बाहर से ताला लगा दिया। लड़की की चाची ने पूछा- अंदर कौन था? इस पर लड़की अपनी चाची से भिड़ गई। उसकी मां और भाई भी वहां पहुंचे। घरवालों ने लड़के को पूरे कमरे में खोजा, मगर वह नहीं मिला। इसी दौरान उन्होंने बक्से में कुछ आहट सुनी। लड़की ने चाबी नहीं दी, तो परिजनों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। जब ताला नहीं टूटा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिसवालों ने लड़की से बक्से का ताला खुलवाया, तब अंदर से प्रेमी निकला।पुलिस दोनों को चौकी ले गई। घटना चकेरी थाना क्षेत्र की है। चकेरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की का पड़ोसी युवक से अफेयर चल रहा था। शुक्रवार को सुबह लड़की का बड़ा भाई ट्रैक्टर लेकर बाहर चला गया। जबकि, उसकी मां फैक्ट्री में काम करने चली गई। इस बीच सुबह लड़की ने फोन कर अपने बॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। उसका बॉयफ्रेंड बाइक से शुक्रवार सुबह 11.30 बजे उसके घर पहुंचा।

लड़की की मां-भाई को बुलाया

इस बीच पड़ोस में रहने वाली लड़की की चाची उसके घर पहुंच गईं। उसने एक कमरे से लड़के की आवाज सुनी। इस पर लड़की को आवाज देते हुए दरवाजा खटखटाया। मगर लड़की ने दरवाजा नहीं खोला। फिर चाची ने अपने बेटे को बुलाया। उसने भी आवाज लगाई। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। मगर लड़की ने दरवाजा नहीं खोला। चाची ने घर के मेन गेट को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद लड़की के भाई और मां को फोन कर बुलाया।

कहा- घर के अंदर एक लड़का बंद है। कुछ देर बाद लड़की का भाई घर पहुंच गया। उसने पुलिस को सूचना दी। लड़की के घरवालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। तब उसने दरवाजा खोला। घरवालों ने लड़के को कमरे और घर में खोजा।मगर वह नहीं मिला। तभी बक्से के अंदर से कुछ आवाज आई। घरवालों ने लड़की से बक्सा खोलने के लिए चाबी मांगी।

लड़की ने बक्से का ताला खोला

लड़की ने कहा- अंदर कोई नहीं है. तब चाची बोली-अंदर एक लड़का है। मैंने घर के अंदर घुसते हुए देखा था। जब लड़की ने चाबी नहीं दी, तो घरवाले ताला तोड़ने लगे। इस बीच करीब 12 बजे पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लड़की को फटकार लगाई। फिर लड़की ने बक्से का ताला खोला।

पुलिस ने जैसे ही बक्सा खोला, उसके अंदर से लड़की का बॉयफ्रेंड निकला। घरवालों ने उसे पीटने का प्रयास किया। मगर पुलिस वालों ने घेरकर उसे बचा लिया। घरवालों ने लड़की को भी पुलिस को सौंप दिया। कहा कि इसे भी ले जाओ और जेल भेज दो। बिना कार्रवाई किए दोनों को छोड़ना मत।

पड़ोस में ही रहता है लड़का

चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि लड़का उसी मोहल्ले का रहने वाला है। उसका घर लड़की के घर से 7 घर छोड़कर है। दोनों से पूछताछ जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000