एकतरफ़ा आशिकी में चचेरे देवर ने डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर पटक-पटककर मार डाला

यूपी के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के चर्चित आरव हत्याकांड में रविवार को जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पर मासूम के शव का पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों के द्वारा की गई इस जांच में हैवानियत की जो कड़वी सच्चाई सामने आई है, उसने डॉक्टरों को भी झकझोर कर रख दिया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी की बर्बरता के कारण डेढ़ साल के आरव के सिर और छाती की सभी हड्डियां पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी थीं। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने चोटों की तीव्रता के आधार पर अनुमान लगाया है कि जब आरोपी विराज ने मासूम को पहली बार हवा में उछालकर पक्की सड़क पर दे मारा, तभी आरव के स्कैल्प (खोपड़ी) के सभी जोड़ खुल गए थे और वह तुरंत अचेत (बेहोश) हो गया था। 

    मासूम की (फाइल फोटो)

 

शरीर के भीतर मची तबाही, बाहर नहीं था निशान

इसके बाद दूसरी या तीसरी पटक में ही उसकी मौत हो गई होगी। रिपोर्ट में एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि बच्चे के शरीर पर बाहर से किसी भी खुली चोट या खून बहने का कोई निशान नहीं पाया गया। आरोपी ने मासूम को इस कदर बेरहमी से पटका कि बाहर जख्म दिखने के बजाय उसके शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भारी तबाही मची। आरव की गर्दन की हड्डी भी पूरी तरह टूटी हुई पाई गई। हालांकि, उसके हाथ और पैरों में किसी भी तरह के फ्रैक्चर (हड्डी टूटने) का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट को कोर्ट में आरोपी विराज के खिलाफ सबसे मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है।

इंस्पेक्टर अनुज कुमार को मिली जांच की कमान

एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि इस पूरे संवेदनशील और जघन्य हत्याकांड की निष्पक्ष व त्वरित जांच के लिए शिकोहाबाद के इंस्पेक्टर अनुज कुमार को जांच अधिकारी (आईओ) नियुक्त किया गया है। पुलिस रिमांड मंजूर होने के बाद अब जांच टीम वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्यों को कानूनी रूप से मजबूत करने में जुट गई है।

कातिल विराज की 14 दिन की रिमांड मंजूर

शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े डेढ़ साल के मासूम आरव की बेरहमी से सड़क पर आठ बार पटक कर हत्या के आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, सिविल लाइंस, बदायूं की रिमांड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश रविवार को पेशी हुई। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विराज की 14 दिन की न्यायिक रिमांड मंजूर कर ली है।

  घटना के बाद घर में मौजूद लोग

 

हालांकि, शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली के घाव काफी गहरे हैं। इस वजह से उसे फिलहाल जिला अस्पताल फिरोजाबाद में ही कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस अभिरक्षा में भर्ती रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को आरोपी के पैरों का एक्सरे कराया जाएगा। इस एक्सरे रिपोर्ट के आने के बाद ही डॉक्टर यह तय करेंगे कि विराज का आगे का इलाज फिरोजाबाद जिला अस्पताल में ही संभव है या फिर उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ेगा। डॉक्टरों के अनुसार, पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही आरोपी को जिला जेल भेजा जाएगा।

 आरोपी विराज को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

आधी रात को बेहद गोपनीयता के साथ जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया हत्यारा विराज

आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है। लोगों के इसी गुस्से और संभावित हमले से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन बेहद सतर्क नजर आ रहा है। शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच पहले संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में भर्ती कराया था।इसके बाद, विराज के खिलाफ गहरे जनाक्रोश को देखते हुए पुलिस ने देर रात ही उसे बेहद गुपचुप तरीके से जिला अस्पताल फिरोजाबाद में शिफ्ट कर दिया। सुरक्षा कारणों से इस पूरी कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया, ताकि अस्पताल परिसर या रास्ते में किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े।

यह हुई थी वारदात

शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर विराज उर्फ जितेंद्र पाठक ने रिश्ते की भाभी रती से शादी करने की जिद पूरी न होने पर उसके डेढ़ साल के मासूम बेटे आरव को सड़क पर बेरहमी से आठ बार पटक-पटककर मार डाला था। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। मूल रूप से अरांव निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी।

   बच्चे को सड़क पर पटकते हुए आरोपी की फोटो

 

पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से मायके में रह रही थी। इसी बीच सुमित के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं ने रती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे रती ने ठुकरा दिया था। शनिवार को रती अपनी मां पिंकी देवी के साथ कानूनी राय लेने शिकोहाबाद आई थी।

      बेसुध माँ की (फाइल फोटो)

 

आरोपी विराज भी वहां पहुंच गया था। मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने बाहर ले गया था। घर से 50 मीटर दूर सुनसान सड़क पर उसने मासूम को 27 सेकंड के भीतर लगातार 8 बार पक्की सड़क पर पटका। बच्चे की मौत के बाद वह शव को दरवाजे पर फेंककर भाग गया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000