ईद की नमाज पढ़कर आ रहे युवको को डंपर ने कुचला 5 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां चार युवकों समेत एक महिला को डंपर ने कुचल दिया है, जिसके बाद पांचों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं डंपर मालिक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पांच लोगों की मौत के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद नाराज गांव वाले हाईवे जाम कर विरोध कर रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। घटना आज यानि 11 अप्रैल की है, जो कि पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर घटी है।

यहां थाना जहानाबाद एडोली के रहने वाले उवैश पत्नी शाकरा बेगम, आकिब पुत्र हसीम खान साहिब सहित अरबाज बाइक से घर वापस आ रहे थे. खबरों के मुताबिक, तीनों युवक मस्जिद से नमाज पढ़कर आ रहे थे। इनके अलावा पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर दूसरी बाइक से एक व्यक्ति और महिला भी आ रहे थे। दोनों बाइक सवारों ने देखा कि एक अनियंत्रित डंपर उनकी तरफ तेजी से आ रहा है। देखते ही देखते यह अनियंत्रित डंपर दोनों बाइक सवारों को कुचलता हुआ चला गया, जिससे मौके स्थल पर चींख-पुकार मच गई। यह सुन वहां इलाके के लोग पहुंच गए, स्थानीय लोगों ने पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को कॉल कर सूचना दी थी।

गांव वालों ने किया हाईवे जाम

इन पांचों लोगों को अस्पताल ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने हाईवे जाम कर दिया है। वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है, जहां लोग हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत होने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं ईद के त्योहार के दिन पांच लोगों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000