शव रखकर परिजनों ने किया चक्काजाम... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ में ई-रिक्शा चालक की हत्या, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Feb 4, 2024 760 प्रतापगढ़ लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेसरगंज के पास शुक्रवार को एक रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। रविवार को सुबह लोगों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। अधिकारी काफी देर तक परिजनों को समझाने बुझाने में लगे रहे। नगर पंचायत हीरागंज निवासी मनोज कुमार मिश्रा (42) दो फरवरी को अपनी पत्नी रूना मिश्रा और बेटी टीनू मिश्रा को छोड़ने पत्नी के मायके जेवई गांव गया था। परिजनों का आरोप है कि लौटते समय लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जलेसर गंज बाजार के पास कुछ संदिग्ध लोगों ने ई रिक्शा रोकवा कर मनोज की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पाकर परिवार के लोग जब लालगंज कोतवाली पहुंचे तो शव को लावारिस में पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर रविवार को घर पहुंचे तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया गया। परिजनों का कहना है कि हत्या किसने की है, यह पता है। नामजद तहरीर थाने में दी जाएगी। उनकी गिरफ्तारी की जाए। अपराध 760 Share