राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर ईडी का छापा, बड़बोले नेता संजय सिंह के दिल्ली स्थित सांसद आवास पर हुई है, छापामेरी कार्रवाई 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के करीबी के यहां भी चल रही है, ED की छापेमारी…

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने की हुंकार भरने वाली पार्टी AAP के नेता संजय सिंह के घर पर आज सुबह-सुबह ED का छापामारी की कार्रवाई से राजधानी दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। शराब नीति मामले में ईडी की टीम सुबह करीब 7 बजे  सांसद संजय सिंह के आवास पर पहुंची। संजय सिंह और उनके परिजन घर पर ही मौजूद थे। ED की टीम सांसद आवास पहुँचते ही आवास को घेर रखा लिया। ED अधिकारी समेत करीब 20 लोगों की टीम इस छापेमारी में शामिल है। सांसद आवास में तेजी से तलाशी अभियान जारी है , परिवर्तन निदेशालय टीम को सांसद आवास से अहम सबूत मिल सकते हैं।   

राजनीति तेज,भड़की आम आदमी पार्टी…

राजधानी दिल्ली में शराब नीति घोटाले में अब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह (AAP MP Sanjay Singh) के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू हुआ है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी कथित दिल्ली शराब घोटाले से जुड़ी हुई है। इसी मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस साल फरवरी से जेल में बंद हैं। ईडी की टीम सुबह करीब 7 बजे संजय सिंह के आवास पर पहुंची।  

आम आदमी पार्टी के नेताओं पर केन्द्रीय जाँच एजेंसियों का छापेमारी क्यों…

संजय सिंह और उनके परिजन घर पर ही मौजूद थे। इसके तत्काल बाद संजय सिंह की ओर से कुछ पत्रकारों को मैसेज भेजा गया कि ईडी की टीम मेरे घर पर भी आ गई है। इसके बाद सभी के फोन जब्त कर लिए गए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों ही आशंका व्यक्त कर दी थी कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आएंगे, आम आदमी पार्टी से डरी हुई केंद्र सरकार जांच एजेंसियों को हथियार बनाकर नेताओं को परेशान करेगी। इससे पहले दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर संजय सिंह के सरकारी आवास पर छापा मारा जा चुका है।

भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने वाले मौका पाते ही उसे में लगाने लगे गोता…

यह मामला कितना गंभीर है, अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया लंबे समय से जेल में हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इंडिया अगेंस्ट करप्शन के आन्दोलन से पैदा हुए और देश में नई तरह की राजनीति करने के लिए अपने ही गुरु अन्ना हजारे को लात मारकर राजनीतिक गंदे नाले को साफ करने के लिए अपनी टीम लेकर उतरे थे। अरविंद केजरीवाल की असल टीम तो उनका साथ छोड़कर किनारा कर लिया अथवा कह सकते हैं कि चांडाल चौकड़ी के चक्कर में टीम के अच्छे लोगों को किनारे लगा दिया गया। अब जो टीम बची है कुछ तो जेल की सलाखों के पीछे पहुँच चुकी है और कुछ केजरीवाल के साथ राग भैरवी का तान छेड़ने में सहयोग करती है। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000