ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, PMLA के तहत जब्त की 45.92 लाख की संपत्ति

फर्रुखाबाद।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुइस खुर्शीद की संपत्ति को जब्त किया है। ईडी ने PMLA के तहत लुइस खुर्शीद और अन्य आरोपियों की 45.92 लाख कीमत की संपत्ति जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने यूपी के फर्रुखाबाद में 29.51 लाख रुपये और 4 बैंक अकाउंट में 16.41 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।यह पूरा मामला डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट में घपले से जुड़ा है। ट्रस्ट के पैसे का निजी तौर पर इस्तेमाल का आरोप है। इस मामले में यूपी पुलिस ने लुइस खुर्शीद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ 17 मामलों में चार्जशीट दायर की थी। इस मामले को टेकओवर कर ED ने PMLA के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

बता दें कि साल 2009-2010 के दौरान डॉ. जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा लगभग 17 कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण से जुड़े मामले में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगा था। औपचारिक तौर पर साल 2017 में ये मामला लोगों के सामने आया, जब इस मामले में कई मामले दर्ज हुए थे। उस वक्त यह आरोप लगा था कि काफी दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण किया ही नहीं गया था, लेकिन उसका बिल का भुगतान करवा लिया गया था। लिहाजा इस मामले में फर्रुखाबाद के भोजीपुर थाने में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपकरण वितरण से जुड़े इस मामले में विकासखंड भोजीपुरा में फर्जी मुहर, फर्जी हस्ताक्षर, सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगा था। इस मामले की तफ्तीश करने के बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा चार्जशीट भी दायर की जा चुकी है। चार्जशीट दायर होने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट के सामने हाजिर होने के लिए कई बार वारंट भी जारी हुआ था और उस समय गिरफ्तारी की भी संभावना बन रही थी, लेकिन बाद में कोर्ट से दोनों आरोपियों को राहत मिल गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000