पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी पर ईडी ने की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ से ज्‍यादा की संपत्ति की जब्त

लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 754.24 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड के मामले में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी,पत्नी रीता तिवारी और सहयोगी अजीत कुमार पांडेय की 30.86 करोड़ रुपये की 12 संपत्तियां और जब्त की हैं। ईडी ने लखनऊ,गोरखपुर और नोएडा में संपत्तियां जब्त की है।जब्त की गई संपत्तियों में व्यवसायिक भवन,आवास और कृषि भूमि शामिल हैं। ईडी ने 17 नवंबर 2023 को मामले में आरोपितों की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की थीं। अब तक कुल 102.94 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की गई हैं।ईडी ने जो संपत्तियां जब्त की हैं वह गंगोत्री इंटरप्राइजेज लिमिटेड, रायल इंपायर मार्कटिंग, कंदर्प कंस्ट्रक्शन के निदशक, प्रमोटर व गायरंटर के नाम खरीदी गई थीं। ईडी ने 23 फरवरी को पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी और उनके करीबियों के पांच शहरों में स्थित 10 ठिकानों पर छापे मारे थे।

ईडी की टीमों ने लखनऊ में पांच, नोएडा में दो,गोरखपुर, गुरुग्राम और अहमदाबाद में एक-एक ठिकानें पर छानबीन की थी। इस दौरान कई कंपनियों और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले थे।पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी की कंस्ट्रक्शन कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम साल 2012 से 2016 के बीच सात बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये की क्रेडिट लिमिट ली गई थी।आरोप था कि बड़ी रकम को दूसरी कंपनियाें में डायवर्ट किया गया था, जिससे बैंकों को 754.24 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंसोर्टियम को लीड करने वाले बैंक ऑफ इंडिया की जांच में 31 प्रमोटर और गारंटर का भूमिका भी सामने आई थी।

बैंक फ्रॉड के इस मामले में पहले दिल्ली सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। ईडी ने जनवरी 2021 में आरोपित विनय शंकर तिवारी और अन्य के विरुद्ध प्रिवेंशन आफ मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। बीते दिनों छापेमारी के बाद पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी से लंबी पूछताछ भी की गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000