एकनाथ शिंदे नहीं बनेंगे डिप्टी सीएम, अमित शाह और नड्डा के साथ बैठक में जानिए क्या हुई डील

महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की तरफ से सीएम फेस को लेकर सस्पेंस कायम है। इन सबके बीच अब डिप्टी सीएम को लेकर भी एक नया मोड़ आता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार, सीएम की रेस से खुद को अलग करने वाले एकनाथ शिंदे अब डिप्टी सीएम भी नहीं बनना चाहते हैं।

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद अंदरखाने से जो खबर सामने आई है, उसके अनुसार शिंदे अब डिप्टी सीएम की जगह गृह मंत्रालय पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम का नाम बीजेपी की एक बैठक के बाद तय किया जाएगा।

क्या सच में डिप्टी सीएम नहीं बनना चाहते शिंदे…

सूत्रों के अनुसार, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक में शिंदे ने बीजेपी का सीएम होने पर सहमति जताई। इस दौरान दो डिप्टी सीएम (एक शिवसेना और एक एनसीपी) के अमित शाह के फॉर्मूले पर भी सहमति व्यक्त की, लेकिन शिंदे ने खुद इस बार डिप्टी सीएम बनने की बात से असहमति जताई। चर्चा है कि शिंदे अपने पास गृह मंत्रालय रखना चाहते हैं। शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं का मानना ​​है कि एकनाथ शिंदे को कुछ भारी-भरकम विभागों के साथ कैबिनेट का हिस्सा बनाया जाना चाहिए, जिससे महाराष्ट्र में पार्टी और मजबूत बने।

बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने क्या कहा…

एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद कहा कि मीटिंग अच्छी और सकारात्मक रही। शिंदे ने कहा, “बैठक अच्छी और सकारात्मक रही। यह चुनाव के बाद पहली बैठक थी। हमने अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा की…महायुति की एक और बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बारे में फैसला लिया जाएगा। यह बैठक मुंबई में होगी।”

 पीएम के हर फैसले को करेंगे स्वीकार…

इससे पहले, एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई बाधा नहीं है और “लाडला भाई” एक ऐसा पद है जो उनके लिए किसी भी अन्य चीज़ से अधिक महत्व रखता है। वह राज्य के सीएम पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लिए गए किसी भी फैसले को स्वीकार करेंगे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000