बुजुर्ग छात्रा बैसाखी के सहारे पहुंचीं एग्जाम सेंटर,कांपते हाथों से लिखी कापी

बुलंदशहर। भारत सरकार का साक्षर भारत मिशन रंग ला रहा है,जिसमें सरकार 15 साल या उससे अधिक की आयु के सात करोड़ लोगों को कार्यात्मक साक्षरता देने का लक्ष्य रखा गया है। साक्षर भारत मिशन निरिक्षरों को साक्षर बना रहा है। खास बात ये है कि सरकार के इस मिशन में वो लोग भी साक्षर हो पा रहे हैं जो जागरूकता की कमी या फिर तंगहाली की वजह से निरक्षर ही वृद्ध हो गए। ऐसी ही एक तस्वीर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आई। यहां वृद्ध महिला ने भी शिक्षा पाने की ठानी और नव साक्षर परीक्षा भी दी है।

92 वर्षीय सलीमन की कहानी…

92 वर्षीय बुलंदशहर की रहने वाली सलिमन बचपन से ही पढ़ना चाहती थीं, लेकिन परिवार का इस ओर ध्यान नहीं गया।सलीमन का 14 साल की उम्र में निकाह कर दिया गया।निकाह के बाद सलीमन ग्रहस्ती में ऐसे उलझीं कि पढ़ने का सपना दफन हो गया।एक समय था जब सलीमन मामूली नोटों का हिसाब तक नहीं जोड़ पाती थीं, लेकिन नव भारत साक्षर अभियान ने अब उन्हें ना केवल गिनती गिनने लायक साक्षर बना दिया बल्कि अब वह अपने हस्ताक्षर समेत अक्षरों को पहचान और लिख सकती हैं।

कांपते हुए हाथों से लिखा परीक्षा में जवाब…

बता दें कि नव भारत साक्षर कार्यक्रम के तहत जिले में नव साक्षर परीक्षा आयोजित कराई गई। इसमें 92 वर्षीय सलीमन ने भी कांपते हाथों से पैंसिल थामी और सवालों का जवाब लिखा। परीक्षा में चित्र आधारित सवाल पूछे गए और इस दौरान अन्य लोगों ने भी उत्साह के साथ परीक्षा दी। सदर ब्लॉक के चावली गांव में परिषदीय स्कूल में 92 वर्षीय सलीमन परीक्षा में शामिल हुईं और उत्तर पुस्तिका में सवालों का जवाब दिया।परीक्षा देकर जब सलीमन बाहर निकली तो उनका उत्साह देखने के लायक था।

बीएसए के मुताबिक जिले में 19,975 लक्ष्य के सापेक्ष 21,000 असाक्षरों का चिह्नित किया गया था। इसमें से 7,263 नव साक्षरों की 19 मार्च को परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 2,863 नव साक्षर पंजीकृत थे और जिला कारागार सहित 267 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई गई थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000