पच्चीस हजार के इनामी बदमाश और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में बीती रात 11 बजे इब्राहिमपुर क्षेत्र में पुलिस और अपराधी की मुठभेड़ हो गई। दोनों पक्षों से हुई फायरिंग में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनमिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। अपराधी के पैर में गोली लगी है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। अजमेरी सहजौरा का चांद मोहम्मद थाना इब्राहिमपुर से फरार चल रहा था। अपराधी पर गोकशी सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में लूट व छिनैती का मुकदमा भी पंजीकृत है। पुलिस काफी दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक ने उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बीती रात इल्तिफातगंज के पश्चिमी तिराहे के पास आलनपुर के सामने थानाध्यक्ष सुनील पांडेय अपने हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। पुलिस को मुखबिर से चांद मोटर साइकिल से ऐनवा बाजार की तरफ से आने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष ने घेराबंदी कर रखी थी।

इसी बीच वह बाइक से आता दिखा तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस को देख वह बाइक लेकर भागने लगा। सड़क किनारे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर गया। पुलिस कर्मी उसे पकड़ने के लिए दौड़े तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसकी एक गोली उसके पैर में लगी। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि काफी दिनों से इसकी तलाश चल रही थी। अभियुक्त पर गोकशी संबंधित अन्य कई मुकदमे दर्ज है। मौके से अवैध असलहा सहित गाड़ी भी बरामद किया गया है।पुलिस माफिया खान मुबारक सहित गैंग के 14 सदस्यों पर चार दिन पहले हंसवर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके पहले माफिया अजय सिपाही को गिरफ्तार करने के लिए भी पुलिस ने घेराबंदी की थी, लेकिन वह बचते हुए अयोध्या दीवानी न्यायालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000