नशा तस्करों की पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ में SI और कांस्टेबिल‌ हुए ज़ख्मी

हरदोई। कन्नौज बार्डर पर पुलिस और नशा तस्करों के बीच तकरीबन एक घंटे तक मुठभेड़ हुई। आमने-सामने गोली चलने में एक नशा तस्कर पैर में गोली लगने से ज़ख्मी हो गया, वहीं दूसरी तरफ SI और कांस्टेबिल‌ का भी ज़ख्मी होना बताया गया है। बिलग्राम पुलिस के साथ SOG/स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान नशा तस्करों के कब्ज़े से 9 किलो डोडा, एक बाइक, दो तमंचे, कारतूस व खोखे बरामद किए है। SP केशव चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि बिलग्राम पुलिस शुक्रवार की रात हरदोई-कन्नौज रोड पर् परसोला बार्डर पर चेकिंग कर रही थी, उसी बीच कन्नौज की तरफ से बाइक आती हुई दिखाई दी, रात के करीब 12:54 बजे बैरियर पर पहुंची बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखते ही छिबरामऊ की तरफ भागने लगे।

जिस पर SHO बिलग्राम नारायण कुमार कुशवाहा, SOG/स्वाट टीम प्रभारी ब्रजेश कुमार मिश्रा और सर्विलांस टीम प्रभारी आशीष सिंह के नेतृत्व में उनकी टीमों ने घेराबंदी की, जिस पर बाइक सवारों ने एक खण्हर नुमआ मकान की आड़ लेते हुए गोली चला दी, इधर से बचाव में पुलिस टीम को भी फायरिंग करनी पड़ी। जिसके चलते बाइक सवार सुरेंद्र पुत्र शिवचरण निवासी दरियापुर राजदेवे थाना नखास ज़िला संभल बाएं पैर में गोली लगने से ज़ख्मी हो कर गिर पड़ा,जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया,जबकि दूसरे बाइक सवार नरेश उर्फ आज़ाद पुत्र मुनीराम निवासी मराहट थाना शिवला कला ज़िला बिजनौर को भी गिरफ्तार कर लिया।। एसपी श्री गोस्वामी के मुताबिक उन दोनों के पास से 9 किलो डोडा, दो तमंचें, तीन कारतूस, दो खोखे और एक बाइक बरामद की गई। रात 12:54 से 1:54 तक घंटे चली मुठभेड़ में एसआई निशुन्दु तिवारी और कांस्टेबिल‌ नितिन भी ज़ख्मी हुए, जिन्हे इलाज के लिए बिलग्राम सीएचसी ले जाया गया।

अन्तर्जनपदीय गिरोह बना कर करते थे तस्करी…

पुलिस से हुई मुठभेड़ में पकड़े गए शातिर सुरेंद्र और नरेश दोनों नशा तस्करी के अन्तर्जनपदीय गिरोह के सदस्य है। कई ज़िलों की पुलिस को काफी अरसे से उनकी तलाश में थी। डोडा की तस्करी के लिए दोनों बाइक जा रहे थे। पुलिस ने उन दोनों से पूछताछ कर अपनी अगली रणनीति की तैयारी शुरु कर दी है।

यूपी के कई ज़िलों में दर्ज है मामले…

SP श्री गोस्वामी ने बताया कि पुलिस की पकड़ में आए सुरेंद्र के खिलाफ बदायू, शाहजहांपुर, बिजनौर,संभल,रामपुर और अमरोहा ज़िले के कई थानों में 10 और नरेश के खिलाफ फ़िरोज़ाबाद ज़िले के पचोखरा और टूण्डला थानों में पांच मामले दर्ज है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000