पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:ती न बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार; पशु तस्करी व गैंगस्टर समेत कई मामले हैं दर्ज

आजमगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दोनों मुठभेड़ की घटनाएं तरवां थाना क्षेत्र और देवगांव कोतवाली क्षेत्र में हुईं। पुलिस की कार्रवाई में तीन बदमाशों को गोली लगी है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल बदमाशों का इलाज कराया जा रहा है।

तरवां में गौकशी व गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार

तरवां थाना क्षेत्र में देर रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गौकशी और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े शातिर आरोपी एकरार को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

क्या है मामला

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय के पर्यवेक्षण में थाना तरवां पुलिस टीम रात में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पकड़ी मोड़ से आगे पकड़ीकला मार्ग पर तेज रफ्तार से आती एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख चालक भागने लगा और फिसलकर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। घायल आरोपी की पहचान एकरार निवासी कस्बा देवगांव, देवगांव कोतवाली क्षेत्र का निवासी है। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि एकरार संगठित गिरोह के साथ मिलकर पशु चोरी व गौकशी की घटनाओं को अंजाम देता था और गिरफ्तारी से बचने के लिए असलहे का इस्तेमाल करता था। भागे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

देवगांव में पशु चोरी व गौकशी के दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

देवगांव कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। देवगांव व गम्भीरपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने पशु चोरी, वाहन चोरी व गौकशी में लिप्त दो अंतरजनपदीय अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ कैथीशंकरपुर पुलिया के पास कच्ची सड़क पर हुई, जहां बदमाश पिकअप वाहन से बसही से लालगंज की ओर जा रहे थे।

पुलिस टीम पर बदमाशों ने की फायरिंग

पुलिस द्वारा रोके जाने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हारून उर्फ नाटे उर्फ करिया  निवासी मुहम्मदपुर, थाना गम्भीरपुर और मो. आजिम निवासी कस्बा देवगांव के रूप में हुई है। 

बदमाशों के कब्जे से हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने इनके कब्जे से दो देशी तमंचा, कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। सीओ लालगंज भूपेश पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपी संगठित गिरोह के रूप में पशु चोरी, वाहन चोरी और गौकशी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनके खिलाफ आजमगढ़, जौनपुर, रायबरेली समेत अन्य जनपदों में 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000