गोवर्धन मेले में चोर गिरोह की एंट्री, पुलिस के हाथ लगा मोबाइल चोरी करने वाला गिरोह, हुआ बड़ा खुलासा

मथुरा। धर्म नगरी मथुरा के गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा के मेले में तमाम असामाजिक तत्व श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी करने की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने ऐसे ही एक अंतर्जनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार कर लगभग 54 मोबाइल बरामद किए हैं। गिरोह मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल गायब करने का काम करता था। बताते चलें कि धर्म नगरी मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में मुड़िया पूर्णिमा का मेला दो साल बाद शुरू हुआ है। इस बार मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु भगवान गोवर्धन के दर्शन और परिक्रमा कर रहे है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए थे जो लोगों के पर्स मोबाइल और कीमती सामान पर अपना हाथ साफ करते थे। ऐसे लोगों की संभावना को देखते हुए मथुरा पुलिस ने पहले से ही सतर्कता बरत रही थी। गोवर्धन क्षेत्र में चल रहे मेले में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों को तैनाती की थी। इसके अलावा एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम के पुलिसकर्मी भी मेले में पूर्ण रूप से नजर बनाए हुए थे।

पुलिस की सक्रियता से रविवार की देर शाम थाना गोवर्धन पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है।बताया जा रहा है कि ये सभी मैनपुरी के रहने वाले हैं जो मेले में मोबाइल चोरी करते थे। पुलिस ने बताया कि रविवार को गोवर्धन कस्बे के पास जमुनाबता बंबा के पास से 7 मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ में इन्होंने अपने नाम जैकी पुत्र वीरेंद्र कंजर, राहुल पुत्र कमलेश, जितेंद्र पुत्र विनोद, अमित पुत्र दयाशंकर, देवा पुत्र विनोद, गौरव पुत्र रामअवतार निवासी विहार कॉलोनी करहल मैनपुरी व गौरव पुत्र खेमराज निवासी मोहल्ला कोठी जसवंतनगर इटावा बताया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अंतर्जनपदीय मोबाइल चोर गिरोह के पास से अलग-अलग कंपनियों के 54 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इन सभी बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 8 लाख रुपए है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि इस गैंग के सदस्य भी श्रद्धालुओं के साथ परिक्रमा लगाते हैं और मंदिर में दर्शन कर रहे श्रद्धालु के पास से और पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से मोबाइल चोरी करते थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000