फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस-सपा गठबंधन से बदले समीकरण,इस सीट से भाजपा को टक्कर दे सकते हैं राज बब्बर

आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फिल्म अभिनेता राज बब्बर 2024 के चुनावी महासंग्राम में कूद सकते हैं। कांग्रेस-सपा गठबंधन से बदले चुनावी समीकरण को देखकर और कांग्रेस हाईकमान की बात मानते हुए राज बब्बर ने फतेहपुर सीकरी से चुनावी महासंग्राम में कूदने का मन बनाया है। राज बब्बर 13 मार्च को आगरा आ रहे हैं।

पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का कहना है कि इसी के चलते राज बब्बर पहली बार गुजरात में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी शामिल हुए हैं। क्षेत्र में चुनावी माहौल परखने के लिए वह 13 मार्च को आगरा में आ रहे हैं।ऐसे में राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से फिर दमखम दिखा सकते हैं। वह दो बार यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। दोनों बार उनके हिस्से में हार आई।

पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इसी के चलते राज बब्बर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए हैं। अभी तक राज बब्बर इस यात्रा से दूरी बनाए हुए थे। यहां तक कि बीती 25 फरवरी को आगरा आई यात्रा में भी वह शामिल नहीं हुए थे। कांग्रेस हाईकमान ने उनसे लगातार संपर्क कर चुनाव लड़ने के लिए उन्हें राजी कर लिया है।

सूत्र बताते हैं कि राज बब्बर ने अपने समर्थकों से भी रायशुमारी की है। समर्थकों की तरफ से माहौल सकारात्मक बताए जाने के बाद चुनाव में उतरने का मन बनाया है। सपा के गठबंधन से हालात भी बदले हुए हैं।ऐसे में राज बब्बर ने हार-जीत का गणित बना लिया है।

राज बब्बर ने कहा कि वह आगरा क्षेत्र के बेटे हैं। उनके लिए आगरा-फतेहपुर सीकरी की जनता ही पार्टी है। उनका जो आदेश होगा, वह मायने रखता है और उसे पूरा करना उनका धर्म है।राज बब्बर ने कहा कि वह अभी गुजरात में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हैं। 13 मार्च को आगरा आकर समर्थकों से रूबरू होंगे।

दूसरे नंबर पर रहे दोनों बार

बता दें कि 2009 में फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट का गठन हुआ। राज बब्बर को बहुजन समाज पार्टी की सीमा उपाध्याय ने 9936 वोट से हराया था। 2019 में फिर से राज बब्बर कांग्रेस से चुनावी मैदान में उतरे। 172082 वोट मिले, लेकिन भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार चाहर ने 495065 वोटो से राज बब्बर को हराया। राज बब्बर दोनों चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे।

पहली पसंद हैं राजबब्बर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि राज बब्बर हमारी पार्टी के वरिष्ठ और मंझे हुए नेता हैं। फतेहपुर सीकरी पर वह लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं, बाकी के प्रत्याशी की घोषणा हाईकमान के निर्देश पर की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000