150 लोगों की मृत्यु के बाद भी नही थम रही अन्धविश्वास की आस्था, सत्संग हादसे के बाद पहली बार कासगंज आश्रम पहुंचे भोले बाबा, अंधविश्वासियों का लगा तांता

कासगंज।  हाथरस सत्संग हादसे में जिन सूरजपाल उर्फ साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में 124 लोगों की मौत हुई थी, बुधवार को वह अपनी जन्मभूमि कासगंज जिले के पटियाली तहसील क्षेत्र के गांव बहादुर नगर पहुंचे। भोले बाबा के आगमन की सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में उनके प्रेमी और अनुयायी बहादुर नगर पहुंच गए। इस दौरान बहादुर नगर में उनके साथ वकील एपी सिंह भी मौजूद रहे।

भोले बाबा के आश्रम पर पहुंचने की सूचना मिलते ही भक्तों की भारी भीड़ आश्रम के बाहर इकट्ठा हो गई। सूरजपाल उर्फ साकार विश्व हरि भोले बाबा के भक्तों में उनके आने पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। भोले बाबा के बहादुर नगर गांव पहुंचते ही सूचना आस पास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इस दौरान उनके वकील एपी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की।

साकार विश्व हरि भोले बाबा के साथ पहुंचे उनके वकील एपी सिंह ने बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर साकार विश्व हरि स्वास्थ्य लाभ के लिए अपने जन्मभूमि बहादुर नगर पहुंचे हैं। घटना में जो भी मृतक हैं उनके परिवारों के साथ साकार विश्व हरि की संवेदना है और जितनी भी जिला कमेटियां हैं।

उनसे भी निवेदन किया गया है कि वह अपने अपने जिले में मृतकों एवं घायलों के परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाएं। मृतकों के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था करें। एसआईटी जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा बनाई गई एसआईटी जांच पर पूरा उन्हें भरोसा है। वहीं, उन्होंने साकार विश्व हरि भोले बाबा के अनुयायियों से उनसे मिलने गांव में न आने की अपील की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000